Mahalakshmi Temple: सुख-संपत्ति की अधिष्ठात्री व भक्तों की हर मनोकामना पूर्ण करने वाली करुणामयी माता लक्ष्मी की उपासना के लिए देश भर में कई प्रसिद्ध मंदिर हैं। इसी कड़ी में ‘धार्मिक सुविचार’ पर आज हम आपको बताने जा रहे हैं मां लक्ष्मी के एक प्राचीन मंदिर के बारे में।
Mahalakshmi Temple: महाराष्ट्र के कोल्हापुर में है स्थित
महाराष्ट्र के कोल्हापुर में स्थित माता लक्ष्मी के इस प्राचीन मंदिर का नाम महालक्ष्मी मंदिर है। ऐतिहासिक मान्यता है कि, इस मंदिर का निर्माण चालुक्य शासक कर्णदव ने 7 वीं शताब्दी में करवाया था। इसके बाद 9वीं शताब्दी में शिलहार यादव ने इस मंदिर का पुनर्निर्माण करवाया था।
बता दें कि मंदिर के मुख्य गर्भगृह में स्थापित माता लक्ष्मी की प्रतिमा 40 किलो की है, और इसकी लंबाई 4 फीट है। बताया जाता है कि यह प्रतिमा लगभग 7,000 वर्ष पुरानी है।
ऐसी है मंदिर की बनावट !
इस मंदिर में दो मुख्य हॉल हैं जिसमें पहला दर्शन मंडप और दूसरा कूर्म मंडप है। दर्शन मंडप हॉल में श्रद्धालु जन माता के दिव्य स्वरूप का दर्शन करते हैं। वहीं, कूर्ममंडप में भक्तों पर पवित्र शंख द्वारा जल छिड़का जाता है।
यहां स्थापित माता की प्रतिमा के चार हाथ हैं और उनके हाथों में शंख, चक्र, गदा व कमल का पुष्प है। मां चांदी के भव्य सिंहासन पर विराजमान हैं, शेषनाग का फन माता के छत्र के रूप में है।
Mahalakshmi Temple: इस स्थान की पौराणिक मान्यता
पौराणिक मान्यता के अनुसार, इसी स्थान पर देवी सती के तीन नेत्र गिरे थे। इस मंदिर से जुड़ी एक मान्यता ये भी है कि साल में एक बार मंदिर में स्थापित देवी की प्रतिमा पर सूर्य की किरणें सीधे पड़ती हैं।
वहीं धार्मिक मान्यता ये भी है कि एक बार महालक्ष्मी अपने पति तिरुपति यानी विष्णु जी से रूठकर कोल्हापुर आई थीं। तब से दीपावली के दिन माता लक्ष्मी को तिरुपति देवस्थान से आया शॉल पहनाने व महाआरती करने की परंपरा है।
धार्मिक मान्यता के अनुसार, बिना महालक्ष्मी मंदिर में माता की उपासना किए तिरुपति यात्रा अधूरी मानी जाती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यहां पर महालक्ष्मी को अंबाबाई नाम से भी जाना जाता है। मान्यता है कि यहां आने वाले जातक की सभी इच्छा पूर्ण होती है।
Mahalakshmi Temple: मां लक्ष्मी ने दिया था कोल्हापुर नाम
महालक्ष्मी मंदिर के बारे में एक प्रचलित कथा के अनुसार, केशी नाम का एक राक्षस था जिसके बेटे का नाम कोल्हापुर था। कोल्हासुर के आतंक से देवता त्रस्त हो चुके थे। अतः वे माता लक्ष्मी की शरण में गए। तब कोल्हासुर के विनाश के लिए माता महालक्ष्मी ने दुर्गा का रूप धारण किया और ब्रह्मशस्त्र से कोल्हासुर का सिर धड़ से अलग कर दिया।
किंतु मृत्यु से पहले कोल्हासुर ने माता से प्रार्थना की, कि इस स्थान को करवीर व कोल्हासुर के नाम से जाना जाए। यही कारण है कि माता लक्ष्मी को यहां करवीर महालक्ष्मी के नाम से जाना जाता है। वहीं इस स्थान को पहले कोल्हासुर कहा जाता था, लेकिन बाद में इसे कोल्हापुर कहा जाने लगा।
तो ये कोल्हापुर के प्राचीन महालक्ष्मी मंदिर से जुड़ी जानकारी।
धार्मिक जानकारियों के लिए बनें धार्मिक सुविचार के साथ
धार्मिक सुविचार — उपयोगी सनातन एवं ज्योतिषीय साधन (Quick Access)
दैनिक साधना, शुभ मुहूर्त एवं मन की शांति हेतु इन पावन लिंक्स का सदुपयोग करें:- 🚩 आज का पंचांग व शुभ मुहूर्त: आज की पावन तिथि, वार, नक्षत्र, अभिजीत मुहूर्त व चौघड़िया देखने के लिए आज का हिंदू पंचांग व शुभ मुहूर्त पर जाएं।
- ⭐ दैनिक 12 राशि भविष्यफल: मेष से मीन तक आज का सटीक वैदिक राशिफल व लकी नंबर जानने हेतु आज का दैनिक राशिफल पढ़ें।
- 📿 डिजिटल नाम-जप साधना: 108 मनके जप माला काउंटर और शांत मन प्राणायाम के लिए डिजिटल 108 मंत्र जाप माला का उपयोग करें।
- 🧭 वास्तु शास्त्र एवं गृह ऊर्जा: बिना तोड़-फोड़ के 8 दिशाओं के दोष निवारण हेतु वास्तु शास्त्र कैलकुलेटर देखें।
- 📖 शास्त्र संदर्भ एवं ज्ञानकोष: सनातन धर्म, दर्शन एवं ग्रंथों की प्रामाणिक जानकारी हेतु सनातन धर्म विश्वकोश संदर्भ ↗ देखें।
Mahalakshmi Temple: माता लक्ष्मी का प्रसिद्ध मंदिर 7,000 वर्ष पुरानी है यहां जाने से होती है हर मनोकामना पूर्ण – Famous Mahalaxmi Mata Temple — विस्तृत आध्यात्मिक व्याख्या एवं जीवन दर्शन
संस्थापक: श्री नारायण प्रजापति • DharmikSuvichar.comभारतीय सनातन दर्शन में प्रत्येक विचार को एक बीज के समान माना गया है। जैसा विचार हमारे मन में अंकुरित होता है, वैसा ही हमारा दृष्टिकोण और आचरण बनता है। जब व्यक्ति दैनिक जीवन की आपाधापी में ईश्वर पर विश्वास और सकारात्मक सोच को अपनाता है, तो कठिन से कठिन परिस्थिति भी सरल प्रतीत होने लगती है।
यह पावन विचार हमें यह बोध कराता है कि मनुष्य का वास्तविक धन उसका चरित्र, उसकी दयालुता और उसका आंतरिक संतोष है। सांसारिक उपलब्धियां नश्वर हैं, किंतु धर्म, परोपकार और सात्विक कर्मों से अर्जित पुण्य आत्मा के साथ सदैव बना रहता है। जब अंतर्मन में शांति होती है, तो संपूर्ण संसार आनंदमय प्रतीत होता है।
प्रियं च नानृतं ब्रूयात् एष धर्मः सनातनः ॥
- सत्य और मधुरता का सामंजस्य: अपनी वाणी में सदैव मिठास रखें। सत्य को भी ऐसे प्रस्तुत करें कि वह किसी के हृदय को चोट न पहुंचाए।
- संतोष ही सबसे बड़ा धन: जो कुछ ईश्वर ने दिया है, उसमें संतुष्ट रहें। दूसरों से अपनी तुलना कर व्यर्थ ईर्ष्या में न जलें।
- दैनिक 5 मिनट मौन एवं ध्यान: प्रतिदिन शाम को कुछ समय मौन रहकर अपने इष्ट देव का ध्यान करें। अंतरात्मा से जुड़ने का यह श्रेष्ठ मार्ग है।
- परोपकार एवं सेवा: प्रतिदिन किसी न किसी प्राणी (पशु-पक्षी, दीन-दुखी) की सेवा या सहायता अवश्य करें। पुण्य ही सुख का मूल है।
“आज के दिन मैं किसी के प्रति कटु वाणी का प्रयोग नहीं करूंगा। सकारात्मक विचार ही मेरे जीवन का प्रकाश बनेंगे।”
💡 सकारात्मक विचार ही सुखी एवं सफल जीवन की असली कुंजी हैं।उत्तर: यह विचार मनुष्य को प्रतिकूल परिस्थितियों में भी धैर्य, सकारात्मकता और अटूट आत्मबल बनाए रखने की प्रेरणा देता है।
उत्तर: प्रतिदिन सुबह पवित्र ग्रंथों का पठन, 108 नाम-जप और प्रकृति के सानिध्य में ध्यान लगाने से मन सकारात्मक बनता है।






