Chanting Mantras:क्या मंत्र से सब कुछ संभव है और मंत्र जाप से होता है यह लाभ जाने मंत्रो की अद्भुत शक्तियां !

✍️ लेखक एवं संस्थापक: नारायण प्रजापति (Narain Prajapati) • 🕉️ DharmikSuvichar.com
📖 पठनीय समय: ~7 मिनट

Chanting Mantras: हिन्दू धर्म में मंत्र जपने का बहुत महत्व है। मन को एक तंत्र में लाना ही मंत्र होता है। उदाहरण के लिए यदि आपके मन में एक साथ हजारों विचार चल रहे हैं तो उन सभी को समाप्त करके मात्र एक विचार को ही स्थापित करना मंत्र का लक्ष्य होता है। मंत्र कोई आम शब्द नहीं हैं, बल्कि इन मन्त्रों की तरंगों में बहुत ताकत होती है और इन्हे हमारे ऋषि-मुनियों ने वर्षों की ध्यान-साधना द्वारा प्राप्त किया है।

Chanting Mantras

Chanting Mantras: कब सिद्ध माना जाता है मंत्र ?

मंत्र द्वारा असंख्य विचारों के बजाय मन में एक विचार का समावेश करने का लक्ष्य प्राप्त करने के बाद आपका दिमाग एक आयामी और सही दिशा में गति करता है। इसका अर्थ है कि मंत्र सिद्ध हो गया है। यदि आप एकाग्रचित होकर मंत्र साधना करते हैं, तो मंत्र के सिद्ध होने में समय कम लगता है। वहीं यदि आपका ध्यान भटक रहा है तो मंत्र को सिद्ध होने में भी विलंब हो सकता है।

हालांकि जो साधक निरंतर जप का अभ्यास करते रहते हैं, नींद में भी उनके मन में मंत्र का जप चलता रहता है। इस तरह अंतत एक दिन वो मंत्र सिद्ध हो जाता है। कहने का आशय ये है कि जब मन मंत्र के अधीन हो जाए, तब माना जाता है कि मंत्र सिद्ध हो गया है।

Chanting Mantras: साधना क्या है?

साधना का अर्थ है ‘किसी लक्ष्य की प्राप्ति के लिए किया जाने वाला कार्य। यह एक आध्यात्मिक क्रिया है, जिसमें पूजा, योग, ध्यान, जप, उपवास और तपस्या आदि शामिल हैं। साधना एक ऐसा मार्ग हैं जिसके द्वारा हम ईश्वर प्राप्ति, आनंद प्राप्ति या आध्यात्मिक प्रगति का द्वार खुलता है।

Chanting Mantras: मंत्र- साधना के लाभ

मंत्र से न केवल किसी देवी या देवता को साधा जाता है, बल्कि इससे भूत-पिशाच व यक्ष-यक्षिणी को भी साधा जाता है। शास्त्रों में ‘मंत्र साधना’ को भौतिक बाधाओं का आध्यात्मिक उपचार बताया गया है।

Chanting Mantras

मंत्र के द्वारा हम स्वयं के मन-मस्तिष्क को बुरे विचारों से दूर रखकर उसमें नए व अच्छे विचारों को उत्पन्न कर सकते हैं। यदि आप सात्विक रूप से निश्चित समय व निश्चित स्थान पर बैठक मंत्र प्रतिदिन मंत्र का जप करते हैं तो आपके मन में आत्मविश्वास बढ़ता है

हर मन्त्र के अर्थ अवश्य होते हैं, लेकिन इनका अर्थ उतना महत्वपूर्ण नहीं है, जितना इन मन्त्रों की तरंगों को महसूस करना है। जब आप मंत्रोच्चारण या हवन करते हैं तो उसका वातावरण पर अत्यंत सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। मन्त्रों के उच्चारण द्वारा वातावरण में सकारात्मक तरंगे फैलती हैं, और जिसको सुनने से मन शांत होता है।

इस तरह शांत, सकारात्मक और एकाग्रचित्त मन से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

इस तरह की अन्य धार्मिक और व्रत त्यौहार से जुड़ी जानकारियों के लिए जुड़े रहें धार्मिक सुविचार के साथ

और पढ़ें ↘️ 

🕉️
🌸 सनातन जीवन दर्शन एवं सकारात्मक चिंतन

Chanting Mantras:क्या मंत्र से सब कुछ संभव है और मंत्र जाप से होता है यह लाभ जाने मंत्रो की अद्भुत शक्तियां ! — विस्तृत आध्यात्मिक व्याख्या एवं जीवन दर्शन

संस्थापक: श्री नारायण प्रजापति • DharmikSuvichar.com
📖 1. सद्गुण, सत्य और आंतरिक संतोष: सुखी जीवन के सनातन स्तंभ:

भारतीय सनातन दर्शन में प्रत्येक विचार को एक बीज के समान माना गया है। जैसा विचार हमारे मन में अंकुरित होता है, वैसा ही हमारा दृष्टिकोण और आचरण बनता है। जब व्यक्ति दैनिक जीवन की आपाधापी में ईश्वर पर विश्वास और सकारात्मक सोच को अपनाता है, तो कठिन से कठिन परिस्थिति भी सरल प्रतीत होने लगती है।

यह पावन विचार हमें यह बोध कराता है कि मनुष्य का वास्तविक धन उसका चरित्र, उसकी दयालुता और उसका आंतरिक संतोष है। सांसारिक उपलब्धियां नश्वर हैं, किंतु धर्म, परोपकार और सात्विक कर्मों से अर्जित पुण्य आत्मा के साथ सदैव बना रहता है। जब अंतर्मन में शांति होती है, तो संपूर्ण संसार आनंदमय प्रतीत होता है।

📜 प्रामाणिक सनातन शास्त्र श्लोक एवं भावार्थ
सत्यं ब्रूयात् प्रियं ब्रूयात् न ब्रूयात् सत्यमप्रियम् ।
प्रियं च नानृतं ब्रूयात् एष धर्मः सनातनः ॥
— मनुस्मृति (अध्याय 4, श्लोक 138)
सरल हिंदी भावार्थ: सत्य बोलो, प्रिय (मधुर) बोलो, किंतु अप्रिय सत्य मत बोलो। और ऐसा प्रिय भी मत बोलो जो असत्य (झूठ) हो — यही सनातन धर्म का अमर नियम है।
🧘 2. दैनिक जीवन में मानसिक शांति एवं सकारात्मक बदलाव के 4 स्वर्णिम सूत्र:
  • सत्य और मधुरता का सामंजस्य: अपनी वाणी में सदैव मिठास रखें। सत्य को भी ऐसे प्रस्तुत करें कि वह किसी के हृदय को चोट न पहुंचाए।
  • संतोष ही सबसे बड़ा धन: जो कुछ ईश्वर ने दिया है, उसमें संतुष्ट रहें। दूसरों से अपनी तुलना कर व्यर्थ ईर्ष्या में न जलें।
  • दैनिक 5 मिनट मौन एवं ध्यान: प्रतिदिन शाम को कुछ समय मौन रहकर अपने इष्ट देव का ध्यान करें। अंतरात्मा से जुड़ने का यह श्रेष्ठ मार्ग है।
  • परोपकार एवं सेवा: प्रतिदिन किसी न किसी प्राणी (पशु-पक्षी, दीन-दुखी) की सेवा या सहायता अवश्य करें। पुण्य ही सुख का मूल है।
🌿 3. आज का सात्विक संकल्प एवं दैनिक चिंतन (Daily Resolution):

“आज के दिन मैं किसी के प्रति कटु वाणी का प्रयोग नहीं करूंगा। सकारात्मक विचार ही मेरे जीवन का प्रकाश बनेंगे।”

💡 सकारात्मक विचार ही सुखी एवं सफल जीवन की असली कुंजी हैं।
❓ अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (Frequently Asked Questions):
प्रश्न: इस विचार का व्यावहारिक जीवन में क्या महत्व है?

उत्तर: यह विचार मनुष्य को प्रतिकूल परिस्थितियों में भी धैर्य, सकारात्मकता और अटूट आत्मबल बनाए रखने की प्रेरणा देता है।

प्रश्न: नकारात्मक विचारों को सकारात्मक ऊर्जा में कैसे बदलें?

उत्तर: प्रतिदिन सुबह पवित्र ग्रंथों का पठन, 108 नाम-जप और प्रकृति के सानिध्य में ध्यान लगाने से मन सकारात्मक बनता है।

लेखक एवं संपादक: नारायण प्रजापति (संस्थापक, DharmikSuvichar.com)
📲 यह पावन ज्ञान अपने परिवार और मित्रों के साथ साझा करें:
💬 WhatsApp पर शेयर करें
🕉️ दैनिक आध्यात्मिक साधन एवं पंचांग टूल्स