Yashoda Jayanti 2025: Date, Significance & Vrat Katha | यशोदा जयन्ती का महत्त्व और व्रत कथा

✍️ लेखक एवं संस्थापक: नारायण प्रजापति (Narain Prajapati) • 🕉️ DharmikSuvichar.com
📖 पठनीय समय: ~8 मिनट

Yashoda Jayanti 2025 Date:जानें यशोदा जयन्ती 2025 की तिथि, पूजा विधि, व्रत कथा और भगवान कृष्ण के प्रति माँ यशोदा के प्रेम की अद्भुत गाथा।

Yashoda Jayanti

अंकाधिरूढं शिशुगोपगूढं स्तनं धयन्तं कमलैककान्तम्। सम्बोधयामास मुदा यशोदा गोविन्द दामोदर माथवेति ।।

अर्थात्- अपनी गोद में बैठे बालगोपाल रूप भगवान विष्णु को स्तनपान करते हुए देखकर मातृत्व प्रेम में सराबोर हुई यशोदा मैया उन्हें ‘ऐ मेरे गोविन्द ! ऐ मेरे दामोदर! ऐ मेरे माथव!’ आदि नामों से पुकारती थीं।

संसार में ऐसे बहुत से भाग्यशाली भक्त हुए है, जिनकी इच्छा के अनुसार स्वयं जगतपालक भगवान ने अनेक रूप धारण किए। लेकिन इस ब्रह्माण्ड के नायक श्री हरि को स्तनपान कराने और ओखल से बांधने का महाभाग्य केवल यशोदा रानी को ही प्राप्त हुआ।

आज इस लेख में हम आपको बताएंगे कि-

1. कब है यशोदा जयंती?

2. यशोदा जयंती का महत्व

3. यशोदा जंयती की पूजा विधि

4. यशोदा जंयती की कथा

1. कब है Yashoda Jayanti यशोदा जयंती ?

यशोदा जयंती फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि के दिन मनाई जाती है। इस वर्ष ये पर्व, 18 फरवरी 2025, मंगलवार को पड़ रहा है।

• षष्ठी तिथि प्रारम्भ 18 फरवरी 2025, मंगलवार को 04:53 AM बजे से

• षष्ठी तिथि समाप्त – 19 फरवरी 2025, बुधवार को 07:32 AM बजे तक

2. यशोदा जयंती Yashoda Jayanti का महत्व

यशोदा जयंती हिंदू धर्म का एक विशेष पर्व है, जो कन्हैया की मैया ‘यशोदा’ के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। यद्यपि कृष्ण को जन्म तो देवकी ने दिया था, लेकिन उनका लालन पालन करने का अवसर और मातृत्व का सुख यशोदा रानी को मिला।

यशोदा जयंती को लेकर शास्त्रों में वर्णन मिलता है कि यदि कोई स्त्री इस दिन माता यशोदा और श्री कृष्ण की विधिवत पूजा करती है, तो उन्हें उत्तम संतान की प्राप्ति होती है, और सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है।

3. यशोदा जयंती Yashoda Jayanti की पूजा विधि 

यशोदा जयंती के अवसर पर मैया की गोद में विराजमान श्री कृष्ण के बाल स्वरूप और यशोदा जी की पूजा करने का विधान है।

1. इस दिन प्रातःकाल उठकर नित्यकर्म से निवृत होकर किसी पवित्र नदी में स्नान करें।

2. अगर नदी में स्नान कर पाना संभव नहीं है, तो आप अपने पानी में गंगाजल मिलाकर उससे स्नान कर सकते हैं।

3. स्नान करने के पश्चात् स्वच्छ वस्त्र धारण करें।

4. अब एक साफ लकड़ी की चौकी ले और थोड़ा सा गंगाजल छिड़कर कर इसे पवित्र कर लें।

5. चौकी पर लाल वस्त्र बिछाएं।

6. अब इसके ऊपर एक कलश स्थापित करें।

7. कलश स्थापना के पश्चात् मैया यशोदा की गोद में विराजमान लड्डू गोपाल की मूर्ति या तस्वीर स्थापित करें।

8. अब यशोदा जी को लाल रंग की चुनरी चढ़ाएं।

9. माता यशोदा एवं लड्डू गोपाल को कुमकुम, फल, फूल, मीठा रोठ, पंजीरी, माखन आदि वस्तुएं अर्पित करें।

10. इन सभी वस्तुओं को चढ़ाने के पश्चात् यशोदा और लड्डू गोपाल के समक्ष धूप व दीप जलाएं।

11. अब श्रद्धा पूर्वक यशोदा जयंती की कथा सुने या पढ़े।

12. इसके पश्चात् माता यशोदा और लड्डू गोपाल की आरती करें।

13. अब पूजा में हुई किसी भी भूल के लिए यशोदा और लड्डू गोपाल से क्षमा याचना करें।

14. परिवार के सभी लोगों को प्रसाद वितरित करें और स्वयं भी ग्रहण करें।

15. पूजा संपन्न होने के पश्चात् गऊ माता को भोजन अवश्य कराएं, क्योंकि श्री कृष्ण कन्हैया को गायें अति प्रिय है। ऐसा करने से यशोदा और यशोदा नंदन दोनों की कृपा आप पर बनी रहेगी।

Yashoda Jayanti

4. यशोदा जंयती Yashoda Jayanti की कथा 

पुराणों में वर्णन मिलता है कि एक बार यशोदा जी ने भगवान विष्णु की कठोर तपस्या की थी। इस तपस्या से प्रसन्न होकर नारायण प्रकट हुए, और बोले- हे यशोदा ! वरदान मांगो! तुम्हारी क्या इच्छा है? यशोदा ने कहा- हे भगवन् ! मेरी एक ही अभिलाषा है कि आप मुझे पुत्र रूप में मिलें और अपनी माता कहलाने का महाभाग्य प्रदान करें।

यशोदा की बात सुनकर भगवान विष्णु मुस्कुराए और बोले- हे यशोदा ! चिंता न करो! मैं तुम्हें अपनी मां कहलाने का वरदान देता हूं! विष्णु जी ने कहा- कुछ समय पश्चात् ही में वसुदेव की पत्नी देवकी के गर्भ से जन्म लूंगा। लेकिन मेरा लालन-पालन तुम्हारे ही हाथों होगा, और समस्त संसार में तुम ही मेरी मैया के रूप में जानी जाओगी।

धीरे-धीरे समय का पहिया आगे बढ़ता गया और आखिर वो अद्भुत संयोग आ ही गया, जब भगवान श्री कृष्ण ने वसुदेव देवकी की आठवीं संतान के रूप में जन्म लिया।

लेकिन वसुदेव ने अपने पुत्र को कंस के क्रोध से बचाने के लिए उन्हें अपने परम मित्र नंद के घर पहुंचा दिया। इस प्रकार भगवान ने यशोदा को दिया हुआ वरदान पूर्ण किया, और नंदरानी ने कान्हा पर जिस तरह से अपनी ममता न्यौछावर की, उसका वर्णन शब्दों में नहीं किया जा सकता।

श्रीमद्भागवत में वर्णन मिलता है कि नारायण ने जो महाभाग्य यशोदा को प्रदान किया, वैसी कृपा ब्रह्माजी, शंकर जी और स्वयं उनकी अर्धांगिनी लक्ष्मी जी को भी कभी प्राप्त नहीं हुई।

आशा है कि इस लेख से आपको यशोदा जयंती की संपूर्ण जानकारी मिल गई होगी।

ऐसे ही व्रत, त्यौहार व अन्य धार्मिक जानकारियों के लिए जुड़े रहिए ‘धार्मिक सुविचार’ के साथ

और पढ़ें ↘️ 

धार्मिक सुविचार↘️

🕉️
🪔 पावन सनातन व्रत, पर्व एवं उत्सव विधि

Yashoda Jayanti 2025: Date, Significance & Vrat Katha | यशोदा जयन्ती का महत्त्व और व्रत कथा — विस्तृत आध्यात्मिक व्याख्या एवं जीवन दर्शन

संस्थापक: श्री नारायण प्रजापति • DharmikSuvichar.com
📖 1. व्रत-उपवास का आध्यात्मिक विज्ञान: आत्म-शुद्धि, त्याग एवं ईश्वरीय सानिध्य:

सनातन धर्म में व्रत और त्योहार केवल धार्मिक औपचारिकता नहीं हैं, बल्कि वे शरीर, मन और आत्मा के कायाकल्प का वैज्ञानिक मार्ग हैं। ‘उपवास’ शब्द का शाब्दिक अर्थ है — ‘उप’ यानी निकट और ‘वास’ यानी वास करना, अर्थात् अपनी आत्मा और ईश्वर के निकट निवास करना।

एकादशी, प्रदोष, पूर्णिमा या नवरात्र जैसे पावन पर्व हमें भौतिकता की अंधी दौड़ से रोककर आत्म-अवलोकन का अवसर प्रदान करते हैं। सात्विक आहार और ईश्वर भजन से शरीर की प्राण ऊर्जा संतुलित होती है और घर-परिवार में सुख, समृद्धि और आरोग्य का वास होता है।

📜 प्रामाणिक सनातन शास्त्र श्लोक एवं भावार्थ
उपवासेन शुध्यन्ति पापानि विविधानि च ।
इन्द्रियाणि प्रसीदन्ति मनः शान्तिं च गच्छति ॥
— सनातन धर्म स्मृति शास्त्र
सरल हिंदी भावार्थ: उपवास (व्रत) से समस्त कायिक व मानसिक पापों की शुद्धि होती है, इंद्रियां शांत और प्रसन्न होती हैं तथा अंतर्मन में परम शांति और पवित्रता का संचार होता है।
🧘 2. दैनिक जीवन में मानसिक शांति एवं सकारात्मक बदलाव के 4 स्वर्णिम सूत्र:
  • मन और वाणी का उपवास: अन्न त्यागने से भी अधिक महत्वपूर्ण है कि मन में किसी के प्रति द्वेष न लाएं और वाणी से किसी को दुख न दें।
  • पवित्र व्रत कथा श्रवण: व्रत के दिन संबंधित देवी-देवता की पावन पौराणिक कथा का श्रवण या पठन अवश्य करें।
  • दान एवं परोपकार: व्रत के उपरांत सामर्थ्य अनुसार जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र या दक्षिणा का दान करना अनंत फलदायी है।
  • शास्त्रसम्मत पारण: पंचांग में दिए गए सही पारण मुहूर्त में ही शुद्ध सात्विक भोजन से व्रत खोलें।
🌿 3. आज का सात्विक संकल्प एवं दैनिक चिंतन (Daily Resolution):

“आज के इस पावन पर्व पर मैं अपनी बुराइयों को त्यागकर प्रभु भक्ति और सात्विक धर्म के पथ पर अग्रसर रहूंगा।”

💡 सकारात्मक विचार ही सुखी एवं सफल जीवन की असली कुंजी हैं।
❓ अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (Frequently Asked Questions):
प्रश्न: व्रत में फलहार का क्या वैज्ञानिक नियम है?

उत्तर: सुपाच्य फल, जल और सेंधा नमक का सेवन पाचन तंत्र को विश्राम देता है और शरीर के विषैले तत्वों को बाहर निकालता है।

प्रश्न: आज का सही व्रत मुहूर्त और पंचांग कहाँ देखें?

उत्तर: DharmikSuvichar.com के 150-वर्षीय हिंदू पंचांग टूल पर आप आज की सही तिथि, नक्षत्र, राहुकाल और शुभ मुहूर्त लाइव देख सकते हैं।

लेखक एवं संपादक: नारायण प्रजापति (संस्थापक, DharmikSuvichar.com)
📲 यह पावन ज्ञान अपने परिवार और मित्रों के साथ साझा करें:
💬 WhatsApp पर शेयर करें
🕉️ दैनिक आध्यात्मिक साधन एवं पंचांग टूल्स

Leave a Comment