Yama Deepam 2024 त्रयोदशी तिथि अर्थात धनतेरस और यम दीपम संपूर्ण जानकारी

✍️ लेखक एवं संस्थापक: नारायण प्रजापति (Narain Prajapati) • 🕉️ DharmikSuvichar.com
📖 पठनीय समय: ~6 मिनट

Yama Deepam 2024:कार्तिक माह में आने वाले महापर्व दीपावली के दौरान त्रयोदशी तिथि अर्थात धनतेरस के दिन माता लक्ष्मी, भगवान धन्वंतरि के साथ मृत्यु के देवता यमराज की पूजा-अर्चना का विधान भी है। जिसमें यम देवता के लिए घर के बाहर दीया जलाया जाता है। मान्यताओं के अनुसार इस दिन यम देवता को दीप दान करने से घर के किसी भी सदस्य को अकाल मृत्यु का भय नहीं रहता है। यमराज देवता को समर्पित यह पर्व यम दीपम या यम दीपदान के नाम से भी जाना जाता है।

Yama Deepam 202

Yama Deepam 2024: दीपदान का शुभ मुहूर्त

यम दीपम (कार्तिक त्रियोदशी/धनतेरस) –

29 अक्टूबर 2024, मंगलवार को है।

शुभ मुहूर्त:- 05:19 PM से 06:35 PM तक रहेगा

(कुल अवधि-01 घण्टा 17 मिनट)

Yama Deepam 2024:यम दीपम की पौराणिक कथा

चिरकाल में एक राजा हेम हुआ करते थे। हेम को एक पुत्र हुआ। उन्होंने योग्य ब्राह्मणों से जब पुत्र की जन्मकुंडली बनवाई, तो उसमें उस पुत्र की अकाल मृत्यु की भविष्यवाणी छपी थी। कुंडली के अनुसार विवाह के बाद चौथे दिन ही हेम राजा के पुत्र की मृत्यु हो जाएगी। जब यह समाचार राजा को मिला तो वह अत्यंत दुखी हो गए।

Yama Deepam 2024

राजा हेम ने अपने बेटे को स्त्रियों से दूर रखने का निर्णय लिया। और उन्होंने अपने पुत्र को एक ऐसी जगह भेज दिया, जहां उस पर स्त्री महिला की परछाई तक न पड़े। किन्तु भाग्य को यह मंजूर नहीं था। एक दिन वहां से एक राजकुमारी गुजरी, जहाँ वह राजकुमार रहता था। राजकुमारी और राजा हेम का पुत्र एक दूसरे पर मोहित हो गए और उन दोनों ने गंधर्व विवाह कर लिया। लेकिन भविष्यवाणी के अनुसार चौथे दिन ही राजकुमार की मृत्यु हो गई।

यमदूत जब राजकुमार के प्राण लेने आए तो राजकुमार की नवविवाहिता राजकुमारी जोर-जोर से विलाप कर रही थी। राजकुमारी की वेदना सुन एक यमदूत अत्यंत भावुक हो गया और उसने अपने स्वामी यमराज से पूछा कि महाराज क्या कोई उपाय है जिससे इस तरह अकाल मृत्यु से बचा जा सके।

इस पर यमराज ने कहा कि धनतेरस की गोधूलि बेला में यदि कोई प्राणी मेरे नाम का स्मरण करते हुए दीप प्रजल्लवित करता है तो उसे अकाल

मृत्यु की त्रासदी नहीं सहनी पड़ेगी। इसी मान्यता का अनुसरण करते हुए लोग इस दिन दीया जलाते है। जिससे प्रसन्न होकर मृत्युदेव उन्हें अकाल मृत्यु के कोप से सुरक्षित करते हैं। इस प्रकार से धनतेरस के दिन को यमदीपदान के रूप में नामित किया गया था।

शुभ दीपावली🙏🙏

और पढ़ें ↘️ 

dharmik suvichar

🕉️
💡 चाणक्य नीति सूत्र एवं व्यावहारिक सफलता

Yama Deepam 2024 त्रयोदशी तिथि अर्थात धनतेरस और यम दीपम संपूर्ण जानकारी — विस्तृत आध्यात्मिक व्याख्या एवं जीवन दर्शन

संस्थापक: श्री नारायण प्रजापति • DharmikSuvichar.com
📖 1. आचार्य चाणक्य के अचूक नियम: समय प्रबंधन, कर्मठता एवं बुद्धि विवेक:

तक्षशिला के महान आचार्य चाणक्य का नीति शास्त्र व्यावहारिक बुद्धिमत्ता, समाजशास्त्र और मानवीय मनोविज्ञान का अद्वितीय ग्रंथ है। चाणक्य नीति सिखाती है कि व्यक्ति को अपने जीवन का लक्ष्य सुस्पष्ट रखना चाहिए। जो मनुष्य अनुशासन, निरंतर अभ्यास और विवेकपूर्ण निर्णय लेने की कला सीख लेता है, वह विषम परिस्थितियों में भी विजय प्राप्त करता है।

सफलता का वास्तविक रहस्य केवल स्वप्न देखने में नहीं, बल्कि उन सपनों को धरातल पर उतारने हेतु की गई योजनाबद्ध मेहनत में है। आचार्य चाणक्य कहते हैं कि अपनी गुप्त योजनाओं को समय से पूर्व प्रकट न करें, समय के प्रत्येक क्षण का सदुपयोग करें और सदैव सत्संगति में रहें।

📜 प्रामाणिक सनातन शास्त्र श्लोक एवं भावार्थ
उद्यमेन हि सिध्यन्ति कार्याणि न मनोरथैः ।
न हि सुप्तस्य सिंहस्य प्रविशन्ति मुखे मृगाः ॥
— चाणक्य नीति दर्पण सूत्र
सरल हिंदी भावार्थ: समस्त कार्य केवल कठोर परिश्रम और पुरुषार्थ से ही सिद्ध होते हैं, केवल मन में इच्छा करने से नहीं। सोते हुए शेर के मुख में हिरण स्वयं प्रवेश नहीं करता, उसे भी शिकार हेतु श्रम करना पड़ता है।
🧘 2. दैनिक जीवन में मानसिक शांति एवं सकारात्मक बदलाव के 4 स्वर्णिम सूत्र:
  • समय का अमूल्य सदुपयोग: एक बार बीता हुआ समय संसार की सारी संपत्ति देकर भी वापस नहीं खरीदा जा सकता। प्रोक्रास्टिनेशन (आलस्य) त्यागें।
  • गोपनीयता और धैर्य: अपने महत्वपूर्ण लक्ष्यों और योजनाओं की चर्चा तब तक किसी से न करें जब तक वे पूरे न हो जाएं।
  • सत्यवादी एवं स्वाभिमानी मित्र: ऐसे मित्रों की संगति करें जो आपकी कमियों को सीधे बताएं और कठिन समय में ढाल बनकर खड़े रहें।
  • वित्तीय अनुशासन (धन संचय): विपत्ति के समय हेतु धन की रक्षा करें। अनावश्यक दिखावे और व्यर्थ खर्चों से सदैव दूर रहें।
🌿 3. आज का सात्विक संकल्प एवं दैनिक चिंतन (Daily Resolution):

“आज मैं अपने समय का एक पल भी व्यर्थ नहीं गंवाऊंगा और अपने निर्धारित लक्ष्य की ओर दृढ़ता से बढ़ूंगा।”

💡 सकारात्मक विचार ही सुखी एवं सफल जीवन की असली कुंजी हैं।
❓ अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (Frequently Asked Questions):
प्रश्न: चाणक्य नीति के अनुसार सबसे बड़ा शत्रु कौन सा है?

उत्तर: आचार्य चाणक्य के अनुसार मनुष्य का अपना आलस्य और अज्ञान ही उसका सबसे बड़ा गुप्त शत्रु है।

प्रश्न: कठिन समय में मनोबल कैसे बनाए रखें?

उत्तर: चाणक्य कहते हैं कि धैर्य और बुद्धि ही संकट की औषधि हैं। परिस्थिति का शांत मन से विश्लेषण करें और उपाय खोजें।

लेखक एवं संपादक: नारायण प्रजापति (संस्थापक, DharmikSuvichar.com)
📲 यह पावन ज्ञान अपने परिवार और मित्रों के साथ साझा करें:
💬 WhatsApp पर शेयर करें
🕉️ दैनिक आध्यात्मिक साधन एवं पंचांग टूल्स

Leave a Comment