विनायक चतुर्थी (Vinayak Chaturthi): – 13 मार्च 2024, बुधवार इस लेख में जानेंगे,पूजा, मुहूर्त, कथा और महत्व

✍️ लेखक एवं संस्थापक: नारायण प्रजापति (Narain Prajapati) • 🕉️ DharmikSuvichar.com
📖 पठनीय समय: ~7 मिनट

विनायक चतुर्थी (Vinayak Chaturthi): सनातन धर्म में भगवान गणेश प्रथम पूज्य माने जाते हैं। अर्थात प्रत्येक पूजा से पहले श्री गणेश जी का आह्वान और पूजन किया जाता है। प्रत्येक वर्ष में हर माह आने वाला विनायक चतुर्थी का पर्व भगवान गणेश को ही समर्पित है। हिंदू धर्म में मनाया जाने वाला यह पर्व मनोवांछित फल देने वाला माना जाता है।

Vinayak chaturthi

इस लेख में जानेंगे

1. विनायक चतुर्थी कब मनाई जाएगी?

2. विनायक चतुर्थी का महत्व ?

विनायक चतुर्थी (Vinayak Chaturthi)कब मनाई जाएगी

विनायक चतुर्थी – 13 मार्च 2024, बुधवार

चतुर्थी तिथि प्रारंभ- 13 मार्च बुधवार, 04:03 AM

चतुर्थी तिथि समापन- 14 मार्च गुरुवार, 01:25 AM

गणेश पूजा मुहूर्त- 10:56 AM से 01:19 PM तक

विनायक चतुर्थी का महत्व (Vinayak Chaturthi)

सनातन धर्म में विनायक जयंती बहुत महत्वपूर्ण मानी गई है। भक्त प्रत्येक माह में आने वाली इस चतुर्थी का विधिवत पालन करते हैं और व्रत रखते हैं। मान्यता है कि इस दिन व्रत रखने से सभी तरह के कष्ट दूर होते हैं और जीवन में सुख-सौभाग्य सदैव बना रहता है।

इस दिन जो जातक सच्ची आस्था और श्रद्धा से भगवान गणेश की पूजा करते हैं, उन्हें मनोवांछित फल प्राप्त होता है।

एक कथा के अनुसार- एक बार माता पार्वती नर्मदा नदी के किनारे भगवान शिव के साथ चौपड़ खेल रही थीं, लेकिन वहां पर जीत-हार का निर्णय करने वाला कोई नहीं था। अतः भगवान शिव ने तिनकों की सहायता से एक पुतला बनाया और उसमें प्राण डाल दिए। अब यह बालक चौपड़ के खेल में विजय का फैसला कर रहा था। उसने भगवान शिव को इस खेल में विजयी घोषित किया परंतु जीत माता पार्वती की हुई थी। अतः बालक के गलत फैसले से क्रुद्ध होकर माता पार्वती ने उसे अपंग होने का श्राप दिया।

श्राप मिलते ही बालक को अपनी गलती का आभास हुआ, और उसने माता से क्षमा-याचना की। पार्वती जी ने उसे बालक से कहा, तुम गणेश व्रत का विधि-विधान से पालन करो। ये व्रत करने से श्राप का प्रभाव समाप्त हो जायेगा। बालक ने माता पार्वती द्वारा बताई गई विधि से गणेश चतुर्थी के व्रत का पालन किया और भगवान गणेश के आशीर्वाद से वह बिल्कुल ठीक हो गया।

ऐसे ही व्रत, त्यौहार व अन्य धार्मिक जानकारियों के लिए जुड़े रहिए ‘धार्मिक सुविचार’ के साथ धन्यवाद !

और पढ़ें ↘️

FAQS

विनायक चतुर्थी पर कब मनाई जाएगी?
विनायक चतुर्थी – 13 मार्च 2024, बुधवार
चतुर्थी तिथि प्रारंभ- 13 मार्च बुधवार, 04:03 AM
चतुर्थी तिथि समापन- 14 मार्च गुरुवार, 01:25 AM
गणेश पूजा मुहूर्त- 10:56 AM से 01:19 PM तक रहेगा!

विनायक चतुर्थी का महत्व ?
सनातन धर्म में विनायक जयंती बहुत महत्वपूर्ण मानी गई है। भक्त प्रत्येक माह में आने वाली इस चतुर्थी का विधिवत पालन करते हैं और व्रत रखते हैं। मान्यता है कि इस दिन व्रत रखने से सभी तरह के कष्ट दूर होते हैं और जीवन में सुख-सौभाग्य सदैव बना रहता है।

🕉️
🪔 पावन सनातन व्रत, पर्व एवं उत्सव विधि

विनायक चतुर्थी (Vinayak Chaturthi): – 13 मार्च 2024, बुधवार इस लेख में जानेंगे,पूजा, मुहूर्त, कथा और महत्व — विस्तृत आध्यात्मिक व्याख्या एवं जीवन दर्शन

संस्थापक: श्री नारायण प्रजापति • DharmikSuvichar.com
📖 1. व्रत-उपवास का आध्यात्मिक विज्ञान: आत्म-शुद्धि, त्याग एवं ईश्वरीय सानिध्य:

सनातन धर्म में व्रत और त्योहार केवल धार्मिक औपचारिकता नहीं हैं, बल्कि वे शरीर, मन और आत्मा के कायाकल्प का वैज्ञानिक मार्ग हैं। ‘उपवास’ शब्द का शाब्दिक अर्थ है — ‘उप’ यानी निकट और ‘वास’ यानी वास करना, अर्थात् अपनी आत्मा और ईश्वर के निकट निवास करना।

एकादशी, प्रदोष, पूर्णिमा या नवरात्र जैसे पावन पर्व हमें भौतिकता की अंधी दौड़ से रोककर आत्म-अवलोकन का अवसर प्रदान करते हैं। सात्विक आहार और ईश्वर भजन से शरीर की प्राण ऊर्जा संतुलित होती है और घर-परिवार में सुख, समृद्धि और आरोग्य का वास होता है।

📜 प्रामाणिक सनातन शास्त्र श्लोक एवं भावार्थ
उपवासेन शुध्यन्ति पापानि विविधानि च ।
इन्द्रियाणि प्रसीदन्ति मनः शान्तिं च गच्छति ॥
— सनातन धर्म स्मृति शास्त्र
सरल हिंदी भावार्थ: उपवास (व्रत) से समस्त कायिक व मानसिक पापों की शुद्धि होती है, इंद्रियां शांत और प्रसन्न होती हैं तथा अंतर्मन में परम शांति और पवित्रता का संचार होता है।
🧘 2. दैनिक जीवन में मानसिक शांति एवं सकारात्मक बदलाव के 4 स्वर्णिम सूत्र:
  • मन और वाणी का उपवास: अन्न त्यागने से भी अधिक महत्वपूर्ण है कि मन में किसी के प्रति द्वेष न लाएं और वाणी से किसी को दुख न दें।
  • पवित्र व्रत कथा श्रवण: व्रत के दिन संबंधित देवी-देवता की पावन पौराणिक कथा का श्रवण या पठन अवश्य करें।
  • दान एवं परोपकार: व्रत के उपरांत सामर्थ्य अनुसार जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र या दक्षिणा का दान करना अनंत फलदायी है।
  • शास्त्रसम्मत पारण: पंचांग में दिए गए सही पारण मुहूर्त में ही शुद्ध सात्विक भोजन से व्रत खोलें।
🌿 3. आज का सात्विक संकल्प एवं दैनिक चिंतन (Daily Resolution):

“आज के इस पावन पर्व पर मैं अपनी बुराइयों को त्यागकर प्रभु भक्ति और सात्विक धर्म के पथ पर अग्रसर रहूंगा।”

💡 सकारात्मक विचार ही सुखी एवं सफल जीवन की असली कुंजी हैं।
❓ अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (Frequently Asked Questions):
प्रश्न: व्रत में फलहार का क्या वैज्ञानिक नियम है?

उत्तर: सुपाच्य फल, जल और सेंधा नमक का सेवन पाचन तंत्र को विश्राम देता है और शरीर के विषैले तत्वों को बाहर निकालता है।

प्रश्न: आज का सही व्रत मुहूर्त और पंचांग कहाँ देखें?

उत्तर: DharmikSuvichar.com के 150-वर्षीय हिंदू पंचांग टूल पर आप आज की सही तिथि, नक्षत्र, राहुकाल और शुभ मुहूर्त लाइव देख सकते हैं।

लेखक एवं संपादक: नारायण प्रजापति (संस्थापक, DharmikSuvichar.com)
📲 यह पावन ज्ञान अपने परिवार और मित्रों के साथ साझा करें:
💬 WhatsApp पर शेयर करें
🕉️ दैनिक आध्यात्मिक साधन एवं पंचांग टूल्स

Leave a Comment