विनायक चतुर्थी (Vinayak Chaturthi): सनातन धर्म में भगवान गणेश प्रथम पूज्य माने जाते हैं। अर्थात प्रत्येक पूजा से पहले श्री गणेश जी का आह्वान और पूजन किया जाता है। प्रत्येक वर्ष में हर माह आने वाला विनायक चतुर्थी का पर्व भगवान गणेश को ही समर्पित है। हिंदू धर्म में मनाया जाने वाला यह पर्व मनोवांछित फल देने वाला माना जाता है।
इस लेख में जानेंगे
1. विनायक चतुर्थी कब मनाई जाएगी?
2. विनायक चतुर्थी का महत्व ?
विनायक चतुर्थी (Vinayak Chaturthi)कब मनाई जाएगी
विनायक चतुर्थी – 13 मार्च 2024, बुधवार
चतुर्थी तिथि प्रारंभ- 13 मार्च बुधवार, 04:03 AM
चतुर्थी तिथि समापन- 14 मार्च गुरुवार, 01:25 AM
गणेश पूजा मुहूर्त- 10:56 AM से 01:19 PM तक
विनायक चतुर्थी का महत्व (Vinayak Chaturthi)
सनातन धर्म में विनायक जयंती बहुत महत्वपूर्ण मानी गई है। भक्त प्रत्येक माह में आने वाली इस चतुर्थी का विधिवत पालन करते हैं और व्रत रखते हैं। मान्यता है कि इस दिन व्रत रखने से सभी तरह के कष्ट दूर होते हैं और जीवन में सुख-सौभाग्य सदैव बना रहता है।
इस दिन जो जातक सच्ची आस्था और श्रद्धा से भगवान गणेश की पूजा करते हैं, उन्हें मनोवांछित फल प्राप्त होता है।
एक कथा के अनुसार- एक बार माता पार्वती नर्मदा नदी के किनारे भगवान शिव के साथ चौपड़ खेल रही थीं, लेकिन वहां पर जीत-हार का निर्णय करने वाला कोई नहीं था। अतः भगवान शिव ने तिनकों की सहायता से एक पुतला बनाया और उसमें प्राण डाल दिए। अब यह बालक चौपड़ के खेल में विजय का फैसला कर रहा था। उसने भगवान शिव को इस खेल में विजयी घोषित किया परंतु जीत माता पार्वती की हुई थी। अतः बालक के गलत फैसले से क्रुद्ध होकर माता पार्वती ने उसे अपंग होने का श्राप दिया।
श्राप मिलते ही बालक को अपनी गलती का आभास हुआ, और उसने माता से क्षमा-याचना की। पार्वती जी ने उसे बालक से कहा, तुम गणेश व्रत का विधि-विधान से पालन करो। ये व्रत करने से श्राप का प्रभाव समाप्त हो जायेगा। बालक ने माता पार्वती द्वारा बताई गई विधि से गणेश चतुर्थी के व्रत का पालन किया और भगवान गणेश के आशीर्वाद से वह बिल्कुल ठीक हो गया।
ऐसे ही व्रत, त्यौहार व अन्य धार्मिक जानकारियों के लिए जुड़े रहिए ‘धार्मिक सुविचार’ के साथ धन्यवाद !
FAQS
विनायक चतुर्थी पर कब मनाई जाएगी?
विनायक चतुर्थी – 13 मार्च 2024, बुधवार
चतुर्थी तिथि प्रारंभ- 13 मार्च बुधवार, 04:03 AM
चतुर्थी तिथि समापन- 14 मार्च गुरुवार, 01:25 AM
गणेश पूजा मुहूर्त- 10:56 AM से 01:19 PM तक रहेगा!
विनायक चतुर्थी का महत्व ?
सनातन धर्म में विनायक जयंती बहुत महत्वपूर्ण मानी गई है। भक्त प्रत्येक माह में आने वाली इस चतुर्थी का विधिवत पालन करते हैं और व्रत रखते हैं। मान्यता है कि इस दिन व्रत रखने से सभी तरह के कष्ट दूर होते हैं और जीवन में सुख-सौभाग्य सदैव बना रहता है।
विनायक चतुर्थी (Vinayak Chaturthi): – 13 मार्च 2024, बुधवार इस लेख में जानेंगे,पूजा, मुहूर्त, कथा और महत्व — विस्तृत आध्यात्मिक व्याख्या एवं जीवन दर्शन
सनातन ज्ञान, श्रीमद्भगवद्गीता एवं व्यावहारिक जीवन में मानसिक शांति के सूत्रभारतीय सनातन दर्शन में प्रत्येक विचार को एक बीज के समान माना गया है। जैसा विचार हमारे मन में अंकुरित होता है, वैसा ही हमारा दृष्टिकोण और आचरण बनता है। जब व्यक्ति दैनिक जीवन की आपाधापी में ईश्वर पर विश्वास और सकारात्मक सोच को अपनाता है, तो कठिन से कठिन परिस्थिति भी सरल प्रतीत होने लगती है।
इस विचार का मूल संदेश यह है कि मनुष्य को बाहरी परिस्थितियों से विचलित होने के बजाय अपने अंतर्मन को स्थिर और शांत रखना चाहिए। जब मन में संतोष और श्रद्धा होती है, तो जीवन में स्वतः ही सुख, शांति और समृद्धि का वास होता है।
- अतीत की व्यर्थ चिंता छोड़ें: जो बीत चुका है, उस पर शोक करने से केवल मानसिक ऊर्जा नष्ट होती है। हर नई सुबह को ईश्वर का नया अवसर मानकर कर्म करें।
- निष्काम कर्म की शक्ति (भगवद्गीता दर्शन): अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करें, किंतु फल की अत्यधिक आसक्ति से बचें। जब हम परिणामों के दबाव से मुक्त होकर काम करते हैं, तो कार्यक्षमता दोगुनी हो जाती है।
- दैनिक 5 मिनट मौन एवं श्वास ध्यान: प्रतिदिन प्रातःकाल 5 से 10 मिनट शांत बैठकर अपनी आती-जाती सांसों पर ध्यान लगाएं और इष्ट मंत्र (जैसे ॐ नमः शिवाय या गायत्री मंत्र) का मानसिक स्मरण करें।
“आज के दिन मैं किसी के प्रति कटु वाणी का प्रयोग नहीं करूंगा। जो परिस्थिति मेरे नियंत्रण में नहीं है, उसकी चिंता छोड़कर अपने आज के कर्म को पूरी ईमानदारी से करूंगा।”
💡 सकारात्मक विचार ही सुखी एवं सफल जीवन की असली कुंजी हैं।उत्तर: यह विचार व्यक्ति को प्रतिकूल परिस्थितियों में भी धैर्य, सकारात्मकता और आत्मबल बनाए रखने की प्रेरणा देता है।
उत्तर: प्रतिदिन सुबह 10 मिनट पवित्र ग्रंथों का पठन, 108 नाम-जप और प्रकृति के सानिध्य में ध्यान लगाने से मन सकारात्मक बनता है।




