Vaikuntha Ekadashi 2025: “कब है वैकुण्ठ एकादशी?” जानें शुभ मुहूर्त !

✍️ लेखक एवं संस्थापक: नारायण प्रजापति (Narain Prajapati) • 🕉️ DharmikSuvichar.com
📖 पठनीय समय: ~7 मिनट

Vaikuntha Ekadashi 2025:आज इस लेख में हम बात करेंगे दक्षिण भारत में परम आस्था के साथ मनाई जाने वाली वैकुण्ठ एकादशी के बारे में। यह एकादशी भगवान विष्णु को समर्पित है, और दक्षिण भारत में इसे मुक्कोटी एकादशी के नाम से जाना जाता है।

Vaikuntha Ekadashi 2025

चलिए अब जानते हैं इस वर्ष वैकुण्ठ एकादशी Vaikuntha Ekadashi 2025 कब मनाई जाएगी-

**वैकुण्ठ एकादशी 10 जनवरी 2025, शुक्रवार के दिन मनाई जाएगी। **

• इसका पारण (व्रत तोड़ने का) समय 11 जनवरी को 06:45 ए एम से 08:21 ए एम तक रहेगा।

• पारण तिथि के दिन द्वादशी समाप्त होने का समय 08:21 ए एम

• एकादशी तिथि प्रारम्भ 09 जनवरी 2025 को 12:22 पी एम बजे से

• एकादशी तिथि समाप्त 10 जनवरी 2025 को 10:19 ए एम बजे तक

तमिल कैलेंडर के अनुसार धनुर्मास में शुक्ल पक्ष की एकादशी को वैकुण्ठ एकादशी मनाई जाती है। हिन्दू कैलेंडर के अनुसार यह पौष मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि होती है।

भारत के एक और दक्षिणी राज्य केरल में भी इस एकादशी तिथि को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है, और मलयालम कैलेंडर के अनुसार इसे ‘स्वर्ग वथिल एकादशी’ के नाम से जाना जाता है।

हमारे देश में किसी भी हिस्से में एकादशी पर किये गए व्रत के पारण को बहुत महत्वपूर्ण बताया गया है। और एकादशी व्रत का पारण अगले दिन द्वादशी तिथि पर हरिवासर की अवधि समाप्त होने के बाद ही किया जाता है।

Vaikuntha Ekadashi 2025:चलिए इस अब विशेष दिन पर होने वाले विशेष अनुष्ठानों के बारे में भी जानते हैं-

• तमिलनाडु, आंध्रप्रदेश और केरल में मुख्य रूप से मनाई जाने वाली इस एकादशी पर भगवान विष्णु के भक्त उनके लिए उपवास रखते है, रात्रि में जागरण करते है और मंदिरों में बनाएं गए वैकुंठ द्वारम से गुजरते हैं। इन सभी कार्यों को बहुत शुभ माना जाता है।

Vaikuntha Ekadashi 2025

• वैकुंठ एकादशी के शुभ अवसर पर दक्षिण भारत के प्रसिद्ध तिरुपति बालाजी मंदिर, श्रीरंगम रंगनाथस्वामी मंदिर और भद्राचलम सीता रामचंद्र स्वामी मंदिर में बहुत से धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन किये जाते हैं।

• वैकुंठ एकादशी और इसके अगले दिन द्वादशी पर भक्त अपने निकटतम स्थित विष्णु जी के मंदिरों के पास बने तालाबों और नदियों में डुबकी लगाकर पवित्र स्नान करते हैं। भक्त इस दिन किए गए स्नान को ब्रह्मांड की सभी पवित्र नदियों में स्नान करने के बराबर मानते हैं।

• तो दोस्तों इस तरह वैकुंठ एकादशी, या मुक्कोटी एकादशी के नाम से प्रचलित यह पर्व उपवास, प्रार्थना, ध्यान और तपस्या का पर्व है।

हम आशा करते हैं कि आपको यह जानकारी अवश्य पसंद आएगी। हम इस उम्मीद के साथ विदा लेते हैं की आपका व्रत सफल हो और भगवान विष्णु अपने आशीर्वाद से आपको सराबोर रखें।

और पढ़ें ↘️ 

🕉️
🪔 पावन सनातन व्रत, पर्व एवं उत्सव विधि

Vaikuntha Ekadashi 2025: “कब है वैकुण्ठ एकादशी?” जानें शुभ मुहूर्त ! — विस्तृत आध्यात्मिक व्याख्या एवं जीवन दर्शन

संस्थापक: श्री नारायण प्रजापति • DharmikSuvichar.com
📖 1. व्रत-उपवास का आध्यात्मिक विज्ञान: आत्म-शुद्धि, त्याग एवं ईश्वरीय सानिध्य:

सनातन धर्म में व्रत और त्योहार केवल धार्मिक औपचारिकता नहीं हैं, बल्कि वे शरीर, मन और आत्मा के कायाकल्प का वैज्ञानिक मार्ग हैं। ‘उपवास’ शब्द का शाब्दिक अर्थ है — ‘उप’ यानी निकट और ‘वास’ यानी वास करना, अर्थात् अपनी आत्मा और ईश्वर के निकट निवास करना।

एकादशी, प्रदोष, पूर्णिमा या नवरात्र जैसे पावन पर्व हमें भौतिकता की अंधी दौड़ से रोककर आत्म-अवलोकन का अवसर प्रदान करते हैं। सात्विक आहार और ईश्वर भजन से शरीर की प्राण ऊर्जा संतुलित होती है और घर-परिवार में सुख, समृद्धि और आरोग्य का वास होता है।

📜 प्रामाणिक सनातन शास्त्र श्लोक एवं भावार्थ
उपवासेन शुध्यन्ति पापानि विविधानि च ।
इन्द्रियाणि प्रसीदन्ति मनः शान्तिं च गच्छति ॥
— सनातन धर्म स्मृति शास्त्र
सरल हिंदी भावार्थ: उपवास (व्रत) से समस्त कायिक व मानसिक पापों की शुद्धि होती है, इंद्रियां शांत और प्रसन्न होती हैं तथा अंतर्मन में परम शांति और पवित्रता का संचार होता है।
🧘 2. दैनिक जीवन में मानसिक शांति एवं सकारात्मक बदलाव के 4 स्वर्णिम सूत्र:
  • मन और वाणी का उपवास: अन्न त्यागने से भी अधिक महत्वपूर्ण है कि मन में किसी के प्रति द्वेष न लाएं और वाणी से किसी को दुख न दें।
  • पवित्र व्रत कथा श्रवण: व्रत के दिन संबंधित देवी-देवता की पावन पौराणिक कथा का श्रवण या पठन अवश्य करें।
  • दान एवं परोपकार: व्रत के उपरांत सामर्थ्य अनुसार जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र या दक्षिणा का दान करना अनंत फलदायी है।
  • शास्त्रसम्मत पारण: पंचांग में दिए गए सही पारण मुहूर्त में ही शुद्ध सात्विक भोजन से व्रत खोलें।
🌿 3. आज का सात्विक संकल्प एवं दैनिक चिंतन (Daily Resolution):

“आज के इस पावन पर्व पर मैं अपनी बुराइयों को त्यागकर प्रभु भक्ति और सात्विक धर्म के पथ पर अग्रसर रहूंगा।”

💡 सकारात्मक विचार ही सुखी एवं सफल जीवन की असली कुंजी हैं।
❓ अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (Frequently Asked Questions):
प्रश्न: व्रत में फलहार का क्या वैज्ञानिक नियम है?

उत्तर: सुपाच्य फल, जल और सेंधा नमक का सेवन पाचन तंत्र को विश्राम देता है और शरीर के विषैले तत्वों को बाहर निकालता है।

प्रश्न: आज का सही व्रत मुहूर्त और पंचांग कहाँ देखें?

उत्तर: DharmikSuvichar.com के 150-वर्षीय हिंदू पंचांग टूल पर आप आज की सही तिथि, नक्षत्र, राहुकाल और शुभ मुहूर्त लाइव देख सकते हैं।

लेखक एवं संपादक: नारायण प्रजापति (संस्थापक, DharmikSuvichar.com)
📲 यह पावन ज्ञान अपने परिवार और मित्रों के साथ साझा करें:
💬 WhatsApp पर शेयर करें
🕉️ दैनिक आध्यात्मिक साधन एवं पंचांग टूल्स
🙏 क्या आपको यह धार्मिक सुविचार व ज्ञान पसंद आया?
औसत रेटिंग: 4.9 / 5.0 (147 पाठकों द्वारा सराहा गया)
🙏 प्रामाणिक आध्यात्मिक स्रोत एवं लेखक विवरण (DharmikSuvichar.com)

यह लेख श्री नरेन प्रजापति (Narain Prajapati) के संपादन में भारतीय सनातन परंपरा, श्रीमद्भगवद्गीता, पंचांग एवं प्रामाणिक आध्यात्मिक ग्रंथों के आधार पर पाठकों के मानसिक शांति व सकारात्मक जीवन के लिए तैयार किया गया है।

Leave a Comment