Saphala Ekadashi 2024: सफला एकादशी की अद्भुत कथा और महत्व

✍️ लेखक एवं संस्थापक: नारायण प्रजापति (Narain Prajapati) • 🕉️ DharmikSuvichar.com
📖 पठनीय समय: ~9 मिनट

साल 2024 में पड़ने वाली पहली एकादशी को सफला एकादशी का व्रत रखा जायेगा। हर एकादशी की तरह ये एकादशी भी भगवान विष्णु को समर्पित है। इस दिन व्रत रखकर श्रीहरि की पूजा करने से दुख-दरिद्रता का निवारण होता है। मान्यता है कि सफला एकादशी व्रत से सभी कार्यों में सफलता प्राप्त होती है, इसीलिए इस एकादशी को ‘सफला एकादशी’ कहा गया है।

सफला एकादशी

सफला एकादशी

•बृहस्पतिवार, दिसम्बर 26, 2024 को

• 27 वाँ दिसम्बर को, पारण (व्रत तोड़ने का) समय 07:09 ए एम से 08:49 ए एम

• पारण तिथि के दिन हार वासर समाप्त होने का समय 07:09 ए एम

• एकादशी तिथि प्रारम्भ दिसम्बर 25, 2024 को 10:29 पी एम बजे

• एकादशी तिथि समाप्त दिसम्बर 27, 2024 को 12:43 ए एम बजे

अन्य शुभ मुहूर्त

• ब्रह्म मुहूर्त- 04:54 ए एम से 05:48 ए एम तक

• प्रातः सन्ध्या- 05:21 ए एम से 06:42 ए एम तक

• अभिजित मुहूर्त- 11:38 ए एम से 12:20 पी एम तक

• विजय मुहूर्त- 01:44 पी एम से 02:27 पी एम तक

• गोधूलि मुहूर्त- 05:13 पी एम से 05:40 पी एम तक

• सायाह सन्ध्या 05:16 पी एम से 06:36 पी एम तक

• अमृत काल- 08:20 ए एम से 10:07 ए एम तक

• निशिता मुहूर्त- 11:32 पी एम से 12:26 ए एम, दिसम्बर 27 तक

एकादशी व्रत का पारण –

• एकादशी व्रत का पारण द्वादशी तिथि समाप्त होने से पहले करना आवश्यक है।

• यदि द्वादशी तिथि सूर्योदय से पहले समाप्त हो गयी हो तो एकादशी व्रत का पारण सूर्योदय के बाद ही करना चाहिए।

• एकादशी व्रत का पारण हरि वासर के दौरान भी नहीं करना चाहिए।

• हरि वासर द्वादशी तिथि की पहली एक चौथाई अवधि है।

• व्रत तोड़ने के लिए सबसे उपयुक्त समय प्रातकाल होता है। व्रत करने वाले श्रद्धालुओं को मध्याह्न के दौरान व्रत तोड़ने से बचना चाहिए।

• अगर कोई प्रातकाल पारण करने में सक्षम नहीं है तो उसे मध्याह्न के बाद पारण करना चाहिए।

•जब एकादशी व्रत दो दिन होता है, तब स्मार्त-परिवारजनों को पहले दिन एकादशी व्रत करना चाहिए।

•दूसरे दिन वाली एकादशी को दूजी एकादशी कहते हैं।

• सन्यासियों, विधवाओं और मोक्ष प्राप्ति के इच्छुक श्रद्धालुओं को दूजी एकादशी के दिन व्रत करना चाहिए।

सफला एकादशी की कथा

नमस्कार दोस्तों! आज हम आपके लिए एकादशी की पौराणिक कथा लेकर आए हैं। आप पूर्ण प्राप्ति के लिए इस कथा को अंत तक जरूर सुने।

सफला एकादशी

एकादशी का महत्व

एक दिन युधिष्ठिर जी ने श्रीकृष्ण से पूछा कि, “हे प्रभु, आज आप कृपा करके मुझे बताएं कि पोस्ट मास की कृष्णपक्ष में कौन से एकादशी आती है और इसका महत्व क्या है?” श्रीकृष्ण ने कहा, “राजन, आपने बहुत ही सुंदर प्रश्न पूछा है। मैं आपको इसके बारे में विस्तार से बताता हूं।”

सफल एकादशी

पोस्ट मास के कृष्ण पक्ष में आने वाली एकादशी को सफल एकादशी कहा जाता है। राजा की चार पुत्र थे, जिनमें से एक का नाम लंपक था। लंपक एक अधर्मी व्यक्ति था और हर प्रकार के पाप कर्मों में संलिप्त रहता था। राजा के विपरीत, उसका दुष्ट और कपटी व्यवहार पूरे राज्य को प्रभावित करने लगा।

राज्य से निष्कासन

राजा ने उसे राज्य से बाहर निकाल दिया। लंपक के किसी मित्र या संबंधी ने उसकी सहायता नहीं की और वो राज्य के बाहर एक जंगल में निवास करने लगा। जंगल में उसने निर्दोष जानवरों का शिकार करना शुरू कर दिया और रात में नगर में लूटपाट भी करने लगा।

तपस्या का फल

एक रात लंपक ने पूरी रात जागते हुए बिताई और अगले दिन उसकी स्थिति इतनी खराब थी कि वह किसी भी प्राणी का शिकार नहीं कर सका। उसने आस-पास गिरे फलों को एकत्रित किया और भगवान श्री हरि को याद करते हुए प्रार्थना की। अनजाने में उसने सफल एकादशी का व्रत पूरा किया।

भगवान की कृपा

भगवान इस तपस्या से अत्यंत प्रसन्न हुए और अगले दिन एक सफेद तेजस्वी घोड़ा लंपक के पास आया। आकाशवाणी हुई कि, “हे लंपक, यह घोड़ा तुम्हारे लिए आया है। तुमने विधि पूर्वक सफल एकादशी का व्रत पूर्ण किया है, जिससे भगवान तुमसे प्रसन्न हुए हैं।” लंपक ने खुशी-खुशी अपने राज्य में वापसी की और अपने पिताजी से क्षमा याचना की।

धर्म की स्थापना

राजा लंपक ने अपने धर्म का पालन करते हुए राज्य में राज किया और कुछ समय बाद उसका विवाह एक राजकुमारी के साथ हुआ। उसने अपने पिता के पद की जिम्मेदारी को निभाया और अंत में तपस्या करने निकल पड़े।

कथा का सार

भगवान श्रीकृष्ण ने महाराजा युधिष्ठिर से कहा, “हे राजा, जो इस कथा को श्रद्धा से सुनता है, उसे राजश्री यज्ञ करने का फल प्राप्त होता है। उसके सभी कष्ट और पापों का अंत हो जाता है और जीवन के बाद उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है।”

आपका योगदान

इस एकादशी को अधिक मंगलकारी बनाने का कोई अवसर जाने ना दें। शिव मंदिर की चढ़ावा सेवा का लाभ उठाते हुए श्री हरि के स्वरूप भगवान श्री कृष्ण को घर बैठे चढ़ावा जरूर अर्पित करें।

अंत में

आप मथुरा में बांके बिहारी मंदिर और गोवर्धन के गिरिराज मुखारविंद मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण को चढ़ावे के रूप में माखन भोग, पुष्प आदि चढ़ा सकते हैं।

धन्यवाद, और आप Dharmik Suvichar से जुड़े रहें!

और पढ़ें ↘️ 

🕉️
🪔 पावन सनातन व्रत, पर्व एवं उत्सव विधि

Saphala Ekadashi 2024: सफला एकादशी की अद्भुत कथा और महत्व — विस्तृत आध्यात्मिक व्याख्या एवं जीवन दर्शन

संस्थापक: श्री नारायण प्रजापति • DharmikSuvichar.com
📖 1. व्रत-उपवास का आध्यात्मिक विज्ञान: आत्म-शुद्धि, त्याग एवं ईश्वरीय सानिध्य:

सनातन धर्म में व्रत और त्योहार केवल धार्मिक औपचारिकता नहीं हैं, बल्कि वे शरीर, मन और आत्मा के कायाकल्प का वैज्ञानिक मार्ग हैं। ‘उपवास’ शब्द का शाब्दिक अर्थ है — ‘उप’ यानी निकट और ‘वास’ यानी वास करना, अर्थात् अपनी आत्मा और ईश्वर के निकट निवास करना।

एकादशी, प्रदोष, पूर्णिमा या नवरात्र जैसे पावन पर्व हमें भौतिकता की अंधी दौड़ से रोककर आत्म-अवलोकन का अवसर प्रदान करते हैं। सात्विक आहार और ईश्वर भजन से शरीर की प्राण ऊर्जा संतुलित होती है और घर-परिवार में सुख, समृद्धि और आरोग्य का वास होता है।

📜 प्रामाणिक सनातन शास्त्र श्लोक एवं भावार्थ
उपवासेन शुध्यन्ति पापानि विविधानि च ।
इन्द्रियाणि प्रसीदन्ति मनः शान्तिं च गच्छति ॥
— सनातन धर्म स्मृति शास्त्र
सरल हिंदी भावार्थ: उपवास (व्रत) से समस्त कायिक व मानसिक पापों की शुद्धि होती है, इंद्रियां शांत और प्रसन्न होती हैं तथा अंतर्मन में परम शांति और पवित्रता का संचार होता है।
🧘 2. दैनिक जीवन में मानसिक शांति एवं सकारात्मक बदलाव के 4 स्वर्णिम सूत्र:
  • मन और वाणी का उपवास: अन्न त्यागने से भी अधिक महत्वपूर्ण है कि मन में किसी के प्रति द्वेष न लाएं और वाणी से किसी को दुख न दें।
  • पवित्र व्रत कथा श्रवण: व्रत के दिन संबंधित देवी-देवता की पावन पौराणिक कथा का श्रवण या पठन अवश्य करें।
  • दान एवं परोपकार: व्रत के उपरांत सामर्थ्य अनुसार जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र या दक्षिणा का दान करना अनंत फलदायी है।
  • शास्त्रसम्मत पारण: पंचांग में दिए गए सही पारण मुहूर्त में ही शुद्ध सात्विक भोजन से व्रत खोलें।
🌿 3. आज का सात्विक संकल्प एवं दैनिक चिंतन (Daily Resolution):

“आज के इस पावन पर्व पर मैं अपनी बुराइयों को त्यागकर प्रभु भक्ति और सात्विक धर्म के पथ पर अग्रसर रहूंगा।”

💡 सकारात्मक विचार ही सुखी एवं सफल जीवन की असली कुंजी हैं।
❓ अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (Frequently Asked Questions):
प्रश्न: व्रत में फलहार का क्या वैज्ञानिक नियम है?

उत्तर: सुपाच्य फल, जल और सेंधा नमक का सेवन पाचन तंत्र को विश्राम देता है और शरीर के विषैले तत्वों को बाहर निकालता है।

प्रश्न: आज का सही व्रत मुहूर्त और पंचांग कहाँ देखें?

उत्तर: DharmikSuvichar.com के 150-वर्षीय हिंदू पंचांग टूल पर आप आज की सही तिथि, नक्षत्र, राहुकाल और शुभ मुहूर्त लाइव देख सकते हैं।

लेखक एवं संपादक: नारायण प्रजापति (संस्थापक, DharmikSuvichar.com)
📲 यह पावन ज्ञान अपने परिवार और मित्रों के साथ साझा करें:
💬 WhatsApp पर शेयर करें
🕉️ दैनिक आध्यात्मिक साधन एवं पंचांग टूल्स
🙏 क्या आपको यह धार्मिक सुविचार व ज्ञान पसंद आया?
औसत रेटिंग: 4.9 / 5.0 (164 पाठकों द्वारा सराहा गया)
🙏 प्रामाणिक आध्यात्मिक स्रोत एवं लेखक विवरण (DharmikSuvichar.com)

यह लेख श्री नरेन प्रजापति (Narain Prajapati) के संपादन में भारतीय सनातन परंपरा, श्रीमद्भगवद्गीता, पंचांग एवं प्रामाणिक आध्यात्मिक ग्रंथों के आधार पर पाठकों के मानसिक शांति व सकारात्मक जीवन के लिए तैयार किया गया है।

Leave a Comment