Krishna Janmashtami & Ashtami Rohini 2024: अष्टमी रोहिणी व्रतम कब है? कृष्ण जन्माष्टमी तथा अष्टमी रोहिणी संपूर्ण जानकारी

✍️ लेखक एवं संस्थापक: नारायण प्रजापति (Narain Prajapati) • 🕉️ DharmikSuvichar.com
📖 पठनीय समय: ~8 मिनट

Ashtami Rohini 2024:केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में कृष्ण जन्माष्टमी को अष्टमी रोहिणी के नाम से जाना जाता है। भगवान कृष्ण के दिव्य अवतार को समर्पित ये दिन देश भर में कृष्ण जयंती, गोकुलाष्टमी, कृष्ण जन्माष्टमी, जन्माष्टमी, नंदोत्सव जैसे अलग अलग नामों से मनाया जाता है।

Ashtami Rohini 2024

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार कृष्ण भक्तों के लिए एक उत्सव के समान होता है, जिसे हर हिंदू घर में पूरी भक्ति और आस्था के साथ मनाया जाता है। इस दौरान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की जोरों-शोरों से तैयारियां की जाती है, साथ ही भक्त शुभ मुहूर्त में भगवान कृष्ण की पूजा-अर्चना करते हैं, और उनके जन्म का उत्सव मनाते हैं।

भगवान श्रीकृष्ण का जन्म भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को द्वापर युग में हुआ था। हमारे पंचांग और गणनाओं की माने तो यह हमारे कन्हैया का 5251वाँ जन्मोत्सव होगा।

Ashtami Rohini 2024: कृष्ण जन्माष्टमी के शुभ मुहूर्त

• अष्टमी प्रारंभः 26 अगस्त 03:39 AM पर

• अष्टमी समापन: 27 अगस्त 02:19 AM पर

•रोहिणी नक्षत्र प्रारम्भः 26 अगस्त, 03:55 PM पर

• रोहिणी नक्षत्र समापनः 27 अगस्त, 03:38 PM पर

• दही हांडी उत्सवः 27 अगस्त, मंगलवार

• निशिता काल पूजा का समयः 26 अगस्त 11:37 PM से 27 अगस्त 12:22 AM तक

•पारण समय 03:38 पी एम, अगस्त 27 के बाद

•वैकल्पिक पारण समयः 27 अगस्त, मंगलवार 05:37 AM

•निशिताकाल पूजा के बाद पारण: 27 अगस्त, मंगलवार 12:22 AM के बाद

Ashtami Rohini 2024: अष्टमी रोहिणी व्रत

अष्टमी रोहिणी तब मनाई जाती है जब हिंदू कैलेंडर के श्रवण या भाद्रपद मास में कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि के दौरान रोहिणी नक्षत्र होता है। मलयालम कैलेंडर के अनुसार, केरल में श्री कृष्ण जयंती चिंगम महीने में अष्टमी-रोहिणी संयोग पर मनाई जाती है।

•रोहिणी नक्षत्र प्रारम्भः 26 अगस्त, 03:55 PM पर

• रोहिणी नक्षत्र समापनः 27 अगस्त, 03:38 PM पर

Ashtami Rohini 2024: अष्टमी रोहिणी का महत्व

अष्टमी रोहिणी का त्यौहार भगवान श्री कृष्ण की उपासना के लिए विशेष महत्व रखता है। मान्यता है कि भगवान श्रीकृष्ण ने इसी दिन रोहिणी नक्षत्र में इस संसार के कल्याण के लिए अवतार लिया था। ऐसा माना जाता है कि जो लोग इस दिन उपवास रखकर कान्हा की पूजा अर्चना करते है, भगवान उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते है।

Ashtami Rohini 2024

कर्नाटक के उडुपी में स्थित श्री कृष्ण मंदिर और केरल के गुरुवायुर में स्थित गुरुवायुर श्री कृष्ण मंदिर में अष्टमी रोहिणी के दिन कई विशेष धार्मिक आयोजन किये जाते है, और कृष्ण जन्मोत्सव का ये पर्व बहुत ही उल्लास के साथ मनाया जाता है। अष्टमी रोहिणी को श्री जयंती और गोकुलाष्टमी के नाम से भी जाना जाता है।

Ashtami Rohini 2024: अष्टमी रोहिणी पर होने वाले अनुष्ठान

• पौराणिक कथाओं के अनुसार, भगवान कृष्ण को बाल्यावस्था से ही तरह तरह के भोजन पकवान बहुत भाते थे, जिनमें से उनका सबसे प्रिय भोजन मक्खन माना जाता है। इसलिए, अष्टमी रोहिणी पूजा के दौरान, भक्त बड़ी मात्रा में मक्खन के साथ विभिन्न प्रकार के भोजन व स्वादिष्ट पकवान तैयार करते हैं और भगवान कृष्ण को भेंट करते हैं। इस दिन, बच्चों को भगवान कृष्ण की तरह ही पीतांबर वस्त्र पहनाए जाते है, और कई स्थानों पर श्रीकृष्ण लीला का भी आयोजन किया जाता है।

• लोग अपने घर के मुख्य द्वार से पूजा कक्ष तक बालकृष्ण के पदचिन्ह बनाते हैं, और कामना करते हैं कि भगवान कृष्ण उनके घर में प्रवेश करके पूजा कक्ष में विराजमान हों। केरल के कुछ क्षेत्रों में भक्त अष्टमी रोहिणी के पूरे दिन उपवास रखते हैं, और आधी रात को इस व्रत का पारण करते हैं, क्योकि मान्यता है कि आधी रात को ही कंस की कारागार में वसुदेव-देवकी के आठवें पुत्र के रूप में श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था।

• तो दोस्तों, ये थी अष्टमी रोहिणी से जुड़ी संपूर्ण जानकारी। साल भर में आने वाले सभी पर्व-त्यौहार लोगों के आध्यात्मिक संबंधों को बढ़ाते है, जिससे भगवान के आशीर्वाद के साथ-साथ मन की भी शांति मिलती है। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव भी एक ऐसा ही पर्व है, जो अलग-अलग तरह से पूरे देश में मनाया जाता है। हमारी कामना है कि भगवान श्रीकृष्ण आप पर अपनी कृपा बनाए रखें।

ऐसे ही व्रत, त्यौहार व अन्य धार्मिक जानकारियों के लिए जुड़े रहिए ‘धार्मिक सुविचार‘ के साथ

और पढ़ें ↘️ 

🕉️
📖 श्रीमद्भगवद्गीता ज्ञान एवं कर्म योग

Krishna Janmashtami & Ashtami Rohini 2024: अष्टमी रोहिणी व्रतम कब है? कृष्ण जन्माष्टमी तथा अष्टमी रोहिणी संपूर्ण जानकारी — विस्तृत आध्यात्मिक व्याख्या एवं जीवन दर्शन

संस्थापक: श्री नारायण प्रजापति • DharmikSuvichar.com
📖 1. निष्काम कर्म की शक्ति एवं मानसिक शांति का अमर गीता दर्शन:

कुरुक्षेत्र की पावन भूमि पर योगेश्वर भगवान श्री कृष्ण द्वारा पार्थ अर्जुन को दिया गया यह दिव्य उपदेश जीवन के हर मोड़ पर हमारा पथप्रदर्शन करता है। जब मनुष्य परिणामों, लाभ-हानि और भविष्य की कल्पनाओं में उलझ जाता है, तो चिंता और अवसाद घेर लेते हैं। गीता हमें कर्म को ही पूजा मानने का मार्ग दिखाती है।

निष्काम भाव से किया गया कर्म व्यक्ति को आंतरिक स्वतंत्रता प्रदान करता है। जब हम अपना 100% प्रयास देकर परिणाम को परमात्मा के चरणों में समर्पित कर देते हैं, तो असफलता का भय मिट जाता है और कार्य की गुणवत्ता कई गुना बढ़ जाती है। यही समत्व योग है जो मन को निरंतर शांत और स्थिर रखता है।

📜 प्रामाणिक सनातन शास्त्र श्लोक एवं भावार्थ
कर्मण्येवाधिकारस्ते मा फलेषु कदाचन ।
मा कर्मफलहेतुर्भूर्मा ते सङ्गोऽस्त्वकर्मणि ॥
— श्रीमद्भगवद्गीता (अध्याय 2, श्लोक 47)
सरल हिंदी भावार्थ: तुम्हारा अधिकार केवल कर्म करने में है, उसके फलों में कभी नहीं। इसलिए कर्म के फल की आसक्ति से मुक्त होकर अपने कर्तव्य का निष्ठापूर्वक पालन करो और कर्म न करने में भी तुम्हारी आसक्ति न हो।
🧘 2. दैनिक जीवन में मानसिक शांति एवं सकारात्मक बदलाव के 4 स्वर्णिम सूत्र:
  • वर्तमान क्षण में 100% एकाग्रता: जो कार्य इस समय आपके हाथ में है, उसे पूरी निष्ठा और श्रद्धा से करें। भविष्य की व्यर्थ चिंता छोड़ें।
  • सुख-दुःख में समभाव (समत्वं योग उच्यते): प्रशंसा या निंदा, लाभ या हानि दोनों परिस्थितियों में मन की समता न खोएं।
  • अहंकार का त्याग: “मैं ही सब कर रहा हूँ” के भाव से ऊपर उठकर स्वयं को ईश्वर का निमित्त मात्र मानें।
  • दैनिक स्व-अवलोकन (Self-Audit): रात्रि में सोने से पूर्व 2 मिनट विचार करें कि आज का कौन सा कर्म समाज और परिवार के हित में रहा।
🌿 3. आज का सात्विक संकल्प एवं दैनिक चिंतन (Daily Resolution):

“आज मैं फल की अत्यधिक चिंता किए बिना अपने कर्तव्य का पालन आनंदपूर्वक और पूरी ईमानदारी से करूंगा।”

💡 सकारात्मक विचार ही सुखी एवं सफल जीवन की असली कुंजी हैं।
❓ अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (Frequently Asked Questions):
प्रश्न: निष्काम कर्म को आज की व्यस्त जिंदगी में कैसे लागू करें?

उत्तर: नौकरी या व्यवसाय करते समय काम को बोझ मानने के बजाय ईश्वर की सेवा समझकर करें और तनावमुक्त रहें।

प्रश्न: क्या गीता का पाठ केवल वृद्धजनों के लिए है?

उत्तर: बिल्कुल नहीं। गीता जीवन प्रबंधन (Life & Stress Management) का सर्वोच्च वैज्ञानिक ग्रंथ है, जो युवाओं के लिए सबसे उपयोगी है।

लेखक एवं संपादक: नारायण प्रजापति (संस्थापक, DharmikSuvichar.com)
📲 यह पावन ज्ञान अपने परिवार और मित्रों के साथ साझा करें:
💬 WhatsApp पर शेयर करें
🕉️ दैनिक आध्यात्मिक साधन एवं पंचांग टूल्स

Leave a Comment