Garuda Purana Kya Hai गरुड़ पुराण के अनुसार इन कार्यों से रहें दूर !

✍️ लेखक एवं संस्थापक: नारायण प्रजापति (Narain Prajapati) • 🕉️ DharmikSuvichar.com
📖 पठनीय समय: ~7 मिनट

Garuda Purana:कहते हैं कि व्यक्ति जीवन में सुख और दुख अपने कर्मों के कारण ही भोगता है। गरुड़ पुराण में कहा गया है कि व्यक्ति के कर्मों का प्रभाव उसके जीवन में जीवित रहते हुए, मृत्यु के बाद और अगले जन्म तक बना रहता है। लोग अपने जीवन में कुछ ऐसे कार्य करते हैं, जो उनके जीवन में आने वाली कई समस्याओं का कारण बनते हैं। चलिये जानते हैं कि गरुड़ पुराण के अनुसार अच्छे भाग्य के लिए कौन से पांच कार्य न करें-

Garuda Purana

Garuda Purana गंदे वस्त्र धारण करना

गरुड़ पुराण के अनुसार, जिस व्यक्ति के वस्त्र हर समय गंदे रहते हैं, मां लक्ष्मी उनसे नाराज हो जाती है। लक्ष्मी जी का निवास स्वच्छ स्थान में ही होता है। जिस घर अस्वच्छता हो, वहां माता लक्ष्मी का वास नहीं होता है। इसलिये जातक स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें।

Garuda Purana दूसरों की बुराई करना

गरुड़ पुराण में वर्णन मिलता है कि, जो लोग स्वभाव से हर समय दूसरे की आलोचना करने वाले होते हैं, उनके जीवन में कभी सुख-शांति नहीं रहती है। बेवजह चीखने चिल्लाने वाले लोगों का भी जीवन कलहपूर्ण हो जाता है, इसलिये दूसरों की बुराई करने से बचे।

Garuda Purana सुबह देर तक सोना

गरुड़ पुराण के अनुसार, जो मनुष्य सूर्योदय के बाद भी अधिक देर तक सोते रहते हैं, उनके ऊपर आलस्य हावी हो जाता है, जो प्रगति को रोकता है। ऐसे व्यक्ति के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है। इसलिये जातक प्रातः जल्दी उठने का प्रयास करें।

Garuda Purana धन का अभिमान होना

गरुड़ पुराण में कहा गया है कि, जिस इंसान को उनके पास होने वाले धन का घमंड हो जाता है वह बौद्धिक रूप से कमजोर होता है। ऐसे लोगों के घर माता लक्ष्मी अधिक समय तक वास नहीं करती हैं, और धीरे धीरे सारा धन नष्ट हो जाता है। इसलिये कभी रूपये पैसे या धन का घमंड न करें।

Garuda Purana

Garuda Purana कार्य के प्रति ईमानदार न रहना

गरुड़ पुराण के अनुसार, जो व्यक्ति परिश्रम करने से पीछे हटते हैं, सीपे गये कार्य को को ठीक तरह से नहीं करते हैं, तो माता लक्ष्मी रूष्ट तो होती ही हैं, इसके साथ ही जो लोग पैसे या धन के मामले में बेईमानी करते हैं, वे जीवन में सदा असफल रहते है। तो ये थी जानकारी गरुण पुराण में वर्णित 5 ऐसे कार्यों के बारे में, जिनसे बचकर आप अपना भाग्य बदल सकते हैं।

व्रत-त्यौहारों व अन्य धार्मिक जानकारियां लगातार पाते रहने के लिए जुड़े रहिये ‘धार्मिक सुविचार’ पर

और पढ़ें ↘️ 

Garuda Purana

🕉️
🌸 सनातन जीवन दर्शन एवं सकारात्मक चिंतन

Garuda Purana Kya Hai गरुड़ पुराण के अनुसार इन कार्यों से रहें दूर ! — विस्तृत आध्यात्मिक व्याख्या एवं जीवन दर्शन

संस्थापक: श्री नारायण प्रजापति • DharmikSuvichar.com
📖 1. सद्गुण, सत्य और आंतरिक संतोष: सुखी जीवन के सनातन स्तंभ:

भारतीय सनातन दर्शन में प्रत्येक विचार को एक बीज के समान माना गया है। जैसा विचार हमारे मन में अंकुरित होता है, वैसा ही हमारा दृष्टिकोण और आचरण बनता है। जब व्यक्ति दैनिक जीवन की आपाधापी में ईश्वर पर विश्वास और सकारात्मक सोच को अपनाता है, तो कठिन से कठिन परिस्थिति भी सरल प्रतीत होने लगती है।

यह पावन विचार हमें यह बोध कराता है कि मनुष्य का वास्तविक धन उसका चरित्र, उसकी दयालुता और उसका आंतरिक संतोष है। सांसारिक उपलब्धियां नश्वर हैं, किंतु धर्म, परोपकार और सात्विक कर्मों से अर्जित पुण्य आत्मा के साथ सदैव बना रहता है। जब अंतर्मन में शांति होती है, तो संपूर्ण संसार आनंदमय प्रतीत होता है।

📜 प्रामाणिक सनातन शास्त्र श्लोक एवं भावार्थ
सत्यं ब्रूयात् प्रियं ब्रूयात् न ब्रूयात् सत्यमप्रियम् ।
प्रियं च नानृतं ब्रूयात् एष धर्मः सनातनः ॥
— मनुस्मृति (अध्याय 4, श्लोक 138)
सरल हिंदी भावार्थ: सत्य बोलो, प्रिय (मधुर) बोलो, किंतु अप्रिय सत्य मत बोलो। और ऐसा प्रिय भी मत बोलो जो असत्य (झूठ) हो — यही सनातन धर्म का अमर नियम है।
🧘 2. दैनिक जीवन में मानसिक शांति एवं सकारात्मक बदलाव के 4 स्वर्णिम सूत्र:
  • सत्य और मधुरता का सामंजस्य: अपनी वाणी में सदैव मिठास रखें। सत्य को भी ऐसे प्रस्तुत करें कि वह किसी के हृदय को चोट न पहुंचाए।
  • संतोष ही सबसे बड़ा धन: जो कुछ ईश्वर ने दिया है, उसमें संतुष्ट रहें। दूसरों से अपनी तुलना कर व्यर्थ ईर्ष्या में न जलें।
  • दैनिक 5 मिनट मौन एवं ध्यान: प्रतिदिन शाम को कुछ समय मौन रहकर अपने इष्ट देव का ध्यान करें। अंतरात्मा से जुड़ने का यह श्रेष्ठ मार्ग है।
  • परोपकार एवं सेवा: प्रतिदिन किसी न किसी प्राणी (पशु-पक्षी, दीन-दुखी) की सेवा या सहायता अवश्य करें। पुण्य ही सुख का मूल है।
🌿 3. आज का सात्विक संकल्प एवं दैनिक चिंतन (Daily Resolution):

“आज के दिन मैं किसी के प्रति कटु वाणी का प्रयोग नहीं करूंगा। सकारात्मक विचार ही मेरे जीवन का प्रकाश बनेंगे।”

💡 सकारात्मक विचार ही सुखी एवं सफल जीवन की असली कुंजी हैं।
❓ अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (Frequently Asked Questions):
प्रश्न: इस विचार का व्यावहारिक जीवन में क्या महत्व है?

उत्तर: यह विचार मनुष्य को प्रतिकूल परिस्थितियों में भी धैर्य, सकारात्मकता और अटूट आत्मबल बनाए रखने की प्रेरणा देता है।

प्रश्न: नकारात्मक विचारों को सकारात्मक ऊर्जा में कैसे बदलें?

उत्तर: प्रतिदिन सुबह पवित्र ग्रंथों का पठन, 108 नाम-जप और प्रकृति के सानिध्य में ध्यान लगाने से मन सकारात्मक बनता है।

लेखक एवं संपादक: नारायण प्रजापति (संस्थापक, DharmikSuvichar.com)
📲 यह पावन ज्ञान अपने परिवार और मित्रों के साथ साझा करें:
💬 WhatsApp पर शेयर करें
🕉️ दैनिक आध्यात्मिक साधन एवं पंचांग टूल्स
🙏 क्या आपको यह धार्मिक सुविचार व ज्ञान पसंद आया?
औसत रेटिंग: 4.9 / 5.0 (186 पाठकों द्वारा सराहा गया)
🙏 प्रामाणिक आध्यात्मिक स्रोत एवं लेखक विवरण (DharmikSuvichar.com)

यह लेख श्री नरेन प्रजापति (Narain Prajapati) के संपादन में भारतीय सनातन परंपरा, श्रीमद्भगवद्गीता, पंचांग एवं प्रामाणिक आध्यात्मिक ग्रंथों के आधार पर पाठकों के मानसिक शांति व सकारात्मक जीवन के लिए तैयार किया गया है।

1 thought on “Garuda Purana Kya Hai गरुड़ पुराण के अनुसार इन कार्यों से रहें दूर !”

Leave a Comment