Sawan 2024 श्रावण प्रारम्भ – जानें प्रमुख जानकारी तथा श्रावण मास में शिव जी को क्या-क्या अर्पित करें? श्रवण मास में गंगाजल से शिवलिंग का गंगा अभिषेक करने से सुख-समृद्धि मिलती है

✍️ लेखक एवं संस्थापक: नारायण प्रजापति (Narain Prajapati) • 🕉️ DharmikSuvichar.com
📖 पठनीय समय: ~1 मिनट

Sawan 2024:श्रवण मास 2024 का प्रारंभ आषाढ़ पूर्णिमा के अगले दिन, यानि प्रतिपदा तिथि से होता है। श्रावण मास को उत्तर भारतीय राज्यों में सावन माह के नाम से भी जाना जाता है। इस मास के दौरान पड़ने वाले सभी सोमवार, व्रत के लिये बहुत ज्यादा शुभ माने जाते हैं और श्रवण सोमवार या सावन सोमवार व्रत के रूप में जाने जाते हैं।

Sawan 2024

इस लेख में आप जानेंगे-

• कब है श्रावण मास प्रारंभ ?

•कैसे बनता है अधिकमास का अद्भुत संयोग?

•कब-कब पड़ेंगे श्रवण के सोमवार?

• श्रवण सोमवार का महत्व क्या है?

• श्रावण मास में शिव जी को क्या-क्या अर्पित करें?

Sawan 2024: कब है श्रावण मास प्रारंभ ?

श्रावण प्रारम्भ उत्तर – जुलाई 22, 2024, सोमवार

2024 में कब-कब पड़ेंगे श्रावण के सोमवारः

प्रथम सावन सोमवार व्रत – 22 जुलाई

दूसरा सावन सोमवार व्रत- 29 जुलाई

तीसरा सावन सोमवार व्रत – 5 अगस्त

चौथा सावन सोमवार व्रत – 12 अगस्त

पांचवां सावन सोमवार व्रत 19 अगस्त

Sawan 2024:श्रावण सोमवार का महत्व क्या है?

श्रावण मास भगवान शिव को अति प्रिय है, इसलिए इस महीने अपने भक्तों की उपासना से वे शीघ्र प्रसन्न होते हैं, और उनकी सारी मुराद पूरी करते है।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जो शिव भक्त श्रवण के सोमवार का व्रत रखते है, उनका वैवाहिक जीवन सुखमय होता है। कुंवारी कन्याओं को मनचाहा वर मिलता है, निर्धन व्यक्ति को धन धान्य का आशीर्वाद मिलता है, और रोगी व्यक्ति को स्वास्थ्य लाभ होता है। इसके अलावा एक मान्यता ये भी है कि श्रावण सोमवार का व्रत रखने व भगवान शिव की उपासना करने से चंद्रदोष का प्रभाव भी समाप्त होता है।

Sawan 2024

Sawan 2024:श्रावण मास में शिव जी को क्या-क्या अर्पित करें?

• गंगाजल- श्रवण मास में गंगाजल से शिवलिंग का गंगा अभिषेक करने से सुख-समृद्धि मिलती है।

• केसर- शिवलिंग पर केसर से अभिषेक करने पर जातक को भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है।

• गन्ने का रस-जो जातक निर्धनता से छुटकारा पाना चाहते हैं, वे श्रावण मास में गन्ने के रस से शिव जी का अभिषेक करें।

• इत्र-मानसिक तनाव से पीड़ित भक्त भगवान शिव को इत्र चढ़ाएं, इससे जीवन में शांति आती है।

• दूध-संतान प्राप्ति की इच्छा रखने वाले जातक श्रावण मास में भोलेनाथ को दूध अर्पित करें।

• दही- किसी कार्य में आ रही बाधाएं दूर करने के लिए शिवलिंग पर दही चढ़ाएं।

• धी-जो लोग स्वास्थ्य से संबंधित समस्याओं से जूझ रहे है, वे अच्छी सेहत घी से भोलेनाथ का अभिषेक करें।

• चंदन-सुख और शांति की इच्छा रखने वाले भक्त श्रवण मास में शिवलिंग पर चंदन का लेप लगाएं।

• शहद- मान-सम्मान व पद प्रतिष्ठा पाने के लिए शहद से शिललिंगका अभिषेक करे।

• भांग-धतूरा-भोलेबाबा को शीघ्र प्रसन्न करने व मनोवांछित फल पाने के लिए उन्हें भांग, धतूरा व बेलपत्र अर्पित करें।

Sawan 2024: कैसे बनता है अधिकमास का अद्भुत संयोग?

शास्त्रों के अनुसार भगवान विष्णु को अधिक मास का स्वामी माना जाता है, इस कारण इसे पुरुषोत्तम मास कहते हैं। ऐसे में श्रावण व अधिकमास दोनों एक साथ पड़ने से भक्त हरि एवं हर दोनों की उपासना कर मनोवांछित फल पा सकते हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वैदिन पंचांग की गणना सौर मास और चंद्रमास के आधार पर की जाती है। जहां चंद्रमास 354 दिनों का होता है, वहीं सौर मास 365 दिन का होता है, ऐसे में 11 दिन का अंतर आता है और 3 साल के अंदर यह अंतर 33 दिन का हो जाता है, जिसे अधिकमास कहते है।

तो यह थी श्रवण प्रारंभ से जुड़ी संपूर्ण जानकारी। आप भी इस पूरे मास सच्चे मन से शिव जी की पूजा अर्चना करें, अवश्य ही भोलेनाथ आपकी सभी इच्छाएं पूर्ण करेंगे। ऐसे ही व्रत, त्यौहार व अन्य धार्मिक जानकारियों के लिए जुड़े रहिए ‘धार्मिक सुविचार’ पर।

श्रावण मास से जुड़ी सम्पूर्ण जानकारी पाने के लिए जुड़े रहिए धार्मिक सुविचार के साथ !

और पढ़ें ↘️ 

🕉️

Sawan 2024 श्रावण प्रारम्भ – जानें प्रमुख जानकारी तथा श्रावण मास में शिव जी को क्या-क्या अर्पित करें? श्रवण मास में गंगाजल से शिवलिंग का गंगा अभिषेक करने से सुख-समृद्धि मिलती है — विस्तृत आध्यात्मिक व्याख्या एवं जीवन दर्शन

सनातन ज्ञान, श्रीमद्भगवद्गीता एवं व्यावहारिक जीवन में मानसिक शांति के सूत्र
📖 1. इस पावन विचार का गूढ़ आध्यात्मिक भावार्थ (Spiritual Meaning):

भारतीय सनातन दर्शन में प्रत्येक विचार को एक बीज के समान माना गया है। जैसा विचार हमारे मन में अंकुरित होता है, वैसा ही हमारा दृष्टिकोण और आचरण बनता है। जब व्यक्ति दैनिक जीवन की आपाधापी में ईश्वर पर विश्वास और सकारात्मक सोच को अपनाता है, तो कठिन से कठिन परिस्थिति भी सरल प्रतीत होने लगती है।

इस विचार का मूल संदेश यह है कि मनुष्य को बाहरी परिस्थितियों से विचलित होने के बजाय अपने अंतर्मन को स्थिर और शांत रखना चाहिए। जब मन में संतोष और श्रद्धा होती है, तो जीवन में स्वतः ही सुख, शांति और समृद्धि का वास होता है।

🧘 2. मानसिक शांति एवं तनाव (Overthinking) से मुक्ति के 3 स्वर्णिम सूत्र:
  • अतीत की व्यर्थ चिंता छोड़ें: जो बीत चुका है, उस पर शोक करने से केवल मानसिक ऊर्जा नष्ट होती है। हर नई सुबह को ईश्वर का नया अवसर मानकर कर्म करें।
  • निष्काम कर्म की शक्ति (भगवद्गीता दर्शन): अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करें, किंतु फल की अत्यधिक आसक्ति से बचें। जब हम परिणामों के दबाव से मुक्त होकर काम करते हैं, तो कार्यक्षमता दोगुनी हो जाती है।
  • दैनिक 5 मिनट मौन एवं श्वास ध्यान: प्रतिदिन प्रातःकाल 5 से 10 मिनट शांत बैठकर अपनी आती-जाती सांसों पर ध्यान लगाएं और इष्ट मंत्र (जैसे ॐ नमः शिवाय या गायत्री मंत्र) का मानसिक स्मरण करें।
🌿 3. आज का सात्विक संकल्प एवं दैनिक चिंतन (Daily Resolution):

“आज के दिन मैं किसी के प्रति कटु वाणी का प्रयोग नहीं करूंगा। जो परिस्थिति मेरे नियंत्रण में नहीं है, उसकी चिंता छोड़कर अपने आज के कर्म को पूरी ईमानदारी से करूंगा।”

💡 सकारात्मक विचार ही सुखी एवं सफल जीवन की असली कुंजी हैं।
❓ अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs):
प्रश्न: इस विचार का दैनिक जीवन में क्या महत्व है?

उत्तर: यह विचार व्यक्ति को प्रतिकूल परिस्थितियों में भी धैर्य, सकारात्मकता और आत्मबल बनाए रखने की प्रेरणा देता है।

प्रश्न: नकारात्मक विचारों को सकारात्मक ऊर्जा में कैसे बदलें?

उत्तर: प्रतिदिन सुबह 10 मिनट पवित्र ग्रंथों का पठन, 108 नाम-जप और प्रकृति के सानिध्य में ध्यान लगाने से मन सकारात्मक बनता है।

लेखक एवं संपादक: नारायण प्रजापति (संस्थापक, DharmikSuvichar.com)
📲 यह पावन ज्ञान अपने परिवार और मित्रों के साथ साझा करें:
💬 WhatsApp पर शेयर करें
🕉️ दैनिक आध्यात्मिक साधन एवं पंचांग टूल्स

3 thoughts on “Sawan 2024 श्रावण प्रारम्भ – जानें प्रमुख जानकारी तथा श्रावण मास में शिव जी को क्या-क्या अर्पित करें? श्रवण मास में गंगाजल से शिवलिंग का गंगा अभिषेक करने से सुख-समृद्धि मिलती है”

Leave a Comment