Bhrigu Samhita: 5 हजार साल पुरानी इस ग्रंथ में छुपा है भविष्य और जाने “कैसे होती है भूत-भविष्य की गणना ?”

✍️ लेखक एवं संस्थापक: नारायण प्रजापति (Narain Prajapati) • 🕉️ DharmikSuvichar.com
📖 पठनीय समय: ~7 मिनट

Bhrigu Samhita: ये तो सभी जानना चाहते हैं कि हमारा अच्छा समय कब आएगा व हमारा भविष्य कैसा है? लेकिन क्या आप जानते हैं कि हमारे जीवन से जुड़े इन सारे रहस्यों के बारे में पता लगाया जा सकता है। जी हां, भृगु संहिता एक ऐसा ग्रंथ है, जिसमें इन सारे प्रश्नों के हल बताए गए हैं।

Bhrigu Samhita

चलिए ‘धार्मिक सुविचार’ पर इस भूत-भविष्य का लेखा-जोखा रखने वाले ग्रंथ भृगु संहिता के बारे में विस्तार से जानते हैं!

Bhrigu Samhita:भृगु संहिता में कितने जन्मों का रहस्य छुपा है?

भृगु संहिता एक ऐसा ग्रंथ है जिसमें ज्योतिष से जुड़ी सभी जानकारी उपलब्ध है। कहा जाता है कि इस ग्रंथ में व्यक्ति के कई जन्मों के राज लिखे हुए हैं, और इससे हर व्यक्ति की तीन जन्मों की जन्मपत्री बनाई जा सकती है। ज्योतिष के जानकारों के अनुसार भृगु संहिता में अजन्मे शिशु का भी भविष्य जाना जा सकता है। इस संहिता में कुंडली के लग्न के अनुसार बताया गया है कि किसी व्यक्ति का भाग्य कब साथ देगा।

Bhrigu Samhita:कहां उपलब्ध है भृगु संहिता ?

पिछली व आने वाली जिंदगी के बारे में बताने वाली भृगु संहिता होशियापुर की ‘भृगुअन दी गली’ में रखी गई है, जिसे पांच हजार साल पुरानी माना जाता है। पंजाब में लगभग 5 हजार साल पुरानी ज्योतिष परंपरा को मानने वाले लोग देश में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी हैं, जो आज भी ‘भृगु संहिता’ पर भरोसा करते हैं। मान्यता है कि इस ग्रंथ को ऋषि भृगु ने लिखा था, जो कई टन वजनी बताया जाता है।

Bhrigu Samhita

Bhrigu Samhita:कैसे होती है भूत-भविष्य की गणना ?

कहा जाता है कि जब कोई व्यक्ति भृगु शास्त्री को अपना नाम, जन्म तिथि, माता-पिता का नाम आदि बताता है, तो भृगु संहिता में उससे जुड़ी जानकारियां ढूंढी जाती हैं। इस तरह ग्रंथ में नाम मिलने पर व्यक्ति को उसका अतीत व भविष्य बताया जाता है।

आपको बता दें कि भृगु एक ऐसे ऋषि रहे हैं, जिन्हें भूत, भविष्य और वर्तमान सब-कुछ ज्ञात था। उन्होंने ये सिद्ध किया कि कुंडली के लग्न को देखकर व्यक्ति के भविष्य व पिछले जन्मों के बारे में जाना जा सकता है। भृगु संहिता इन्हीं के द्वारा रचित ज्योतिष का एक विशाल ग्रंथ है, जिसमें आप अपने आने वाले जीवन के बारे में जान सकते हैं।

तो ये थी व्यक्ति का भूत व भविष्य बताने वाले ग्रंथ भृगु संहिता से जुड़ी जानकारी।

ऐसे ही व्रत, त्यौहारों व धार्मिक जानकारियों के लिए जुड़े रहिए ‘धार्मिक सुविचार’ पर।

और पढ़ें ↘️ 

🕉️
🌸 सनातन जीवन दर्शन एवं सकारात्मक चिंतन

Bhrigu Samhita: 5 हजार साल पुरानी इस ग्रंथ में छुपा है भविष्य और जाने “कैसे होती है भूत-भविष्य की गणना ?” — विस्तृत आध्यात्मिक व्याख्या एवं जीवन दर्शन

संस्थापक: श्री नारायण प्रजापति • DharmikSuvichar.com
📖 1. सद्गुण, सत्य और आंतरिक संतोष: सुखी जीवन के सनातन स्तंभ:

भारतीय सनातन दर्शन में प्रत्येक विचार को एक बीज के समान माना गया है। जैसा विचार हमारे मन में अंकुरित होता है, वैसा ही हमारा दृष्टिकोण और आचरण बनता है। जब व्यक्ति दैनिक जीवन की आपाधापी में ईश्वर पर विश्वास और सकारात्मक सोच को अपनाता है, तो कठिन से कठिन परिस्थिति भी सरल प्रतीत होने लगती है।

यह पावन विचार हमें यह बोध कराता है कि मनुष्य का वास्तविक धन उसका चरित्र, उसकी दयालुता और उसका आंतरिक संतोष है। सांसारिक उपलब्धियां नश्वर हैं, किंतु धर्म, परोपकार और सात्विक कर्मों से अर्जित पुण्य आत्मा के साथ सदैव बना रहता है। जब अंतर्मन में शांति होती है, तो संपूर्ण संसार आनंदमय प्रतीत होता है।

📜 प्रामाणिक सनातन शास्त्र श्लोक एवं भावार्थ
सत्यं ब्रूयात् प्रियं ब्रूयात् न ब्रूयात् सत्यमप्रियम् ।
प्रियं च नानृतं ब्रूयात् एष धर्मः सनातनः ॥
— मनुस्मृति (अध्याय 4, श्लोक 138)
सरल हिंदी भावार्थ: सत्य बोलो, प्रिय (मधुर) बोलो, किंतु अप्रिय सत्य मत बोलो। और ऐसा प्रिय भी मत बोलो जो असत्य (झूठ) हो — यही सनातन धर्म का अमर नियम है।
🧘 2. दैनिक जीवन में मानसिक शांति एवं सकारात्मक बदलाव के 4 स्वर्णिम सूत्र:
  • सत्य और मधुरता का सामंजस्य: अपनी वाणी में सदैव मिठास रखें। सत्य को भी ऐसे प्रस्तुत करें कि वह किसी के हृदय को चोट न पहुंचाए।
  • संतोष ही सबसे बड़ा धन: जो कुछ ईश्वर ने दिया है, उसमें संतुष्ट रहें। दूसरों से अपनी तुलना कर व्यर्थ ईर्ष्या में न जलें।
  • दैनिक 5 मिनट मौन एवं ध्यान: प्रतिदिन शाम को कुछ समय मौन रहकर अपने इष्ट देव का ध्यान करें। अंतरात्मा से जुड़ने का यह श्रेष्ठ मार्ग है।
  • परोपकार एवं सेवा: प्रतिदिन किसी न किसी प्राणी (पशु-पक्षी, दीन-दुखी) की सेवा या सहायता अवश्य करें। पुण्य ही सुख का मूल है।
🌿 3. आज का सात्विक संकल्प एवं दैनिक चिंतन (Daily Resolution):

“आज के दिन मैं किसी के प्रति कटु वाणी का प्रयोग नहीं करूंगा। सकारात्मक विचार ही मेरे जीवन का प्रकाश बनेंगे।”

💡 सकारात्मक विचार ही सुखी एवं सफल जीवन की असली कुंजी हैं।
❓ अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (Frequently Asked Questions):
प्रश्न: इस विचार का व्यावहारिक जीवन में क्या महत्व है?

उत्तर: यह विचार मनुष्य को प्रतिकूल परिस्थितियों में भी धैर्य, सकारात्मकता और अटूट आत्मबल बनाए रखने की प्रेरणा देता है।

प्रश्न: नकारात्मक विचारों को सकारात्मक ऊर्जा में कैसे बदलें?

उत्तर: प्रतिदिन सुबह पवित्र ग्रंथों का पठन, 108 नाम-जप और प्रकृति के सानिध्य में ध्यान लगाने से मन सकारात्मक बनता है।

लेखक एवं संपादक: नारायण प्रजापति (संस्थापक, DharmikSuvichar.com)
📲 यह पावन ज्ञान अपने परिवार और मित्रों के साथ साझा करें:
💬 WhatsApp पर शेयर करें
🕉️ दैनिक आध्यात्मिक साधन एवं पंचांग टूल्स

2 thoughts on “Bhrigu Samhita: 5 हजार साल पुरानी इस ग्रंथ में छुपा है भविष्य और जाने “कैसे होती है भूत-भविष्य की गणना ?””

Leave a Comment