वास्तु शास्त्र में घर में पेड़-पौधे फलदार वृक्ष लगाना बहुत शुभ बताया गया है। कहते हैं कि घर में पेड़-पौधे लगाने से न सिर्फ सकारात्मकता आती है, बल्कि जीवन के सुख-सौभाग्य को प्रभावित करने वाली कई समस्यायें भी दूर होती हैं। हालांकि पेड़-पौधे लगाते समय इस बात का अवश्य ध्यान रखें कि कौन से पौधे घर के लिए शुभ होते हैं, और कौन से पौधे अशुभ माने जाते हैं।
क्या होता है प्रभाव?
वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि घर में फलदार वृक्ष अवश्य लगाने चाहिए। ऐसा करने से नकारात्मकता का संचार नहीं होता है, और जीवन में खुशहाली आती है। हालांकि हर फलदार वृक्ष घर के लिए शुभ नहीं होता है।
घर में फलदार वृक्ष लगाते समय इस बात का विशेष ध्यान रखें कि उसकी दिशा वास्तु के अनुसार हो। कहा जाता है पूर्व दिशा या उत्तर-पूर्व की ओर फलदार वृक्ष लगाना बहुत ही शुभ होता है। इसके अलावा, ये भी ध्यान रहे कि किसी भी परिस्थिति में फलदार वृक्ष सूखने नहीं चाहिए। जो वृक्ष सूख जायें, उन्हें हटा दें।
कई बड़ी समस्याओं से मिलता है छुटकारा
कुछ फलदार पेड़ तो इतने शुभ माने जाते हैं कि उनके प्रभाव से वास्तु दोष से भी छुटकारा मिलता है। इसके साथ ही धन दोष, सफलता बाधित करने वाले दोष, स्वास्थ्य दोष और ग्रह दोष आदि भी दूर हो जाते हैं। घर में फलदार वृक्ष होने से वहां सुख-समृद्धि का वास होता है।
कौन से फलदार वृक्ष शुभ ? कौन से अशुभ ?
घर में जिन फलदार वृक्षों को लगाना शुभ माना जाता हैघर में जिन फलदार वृक्षों को लगाना शुभ माना जाता है, वो हैं: आंवला, अमरूद, अनार, पपीता, केला, नारियल, टमाटर, कीवी, संतरा, तरबूज आदि।
घर में जिन फलदार वृक्षों को नहीं लगाना चाहिए वो हैं: बेर, खजूर, अनानास आदि। इन पेड़ों को घर के लिए अशुभ माना गया है।
इस किस वृक्ष पर होता है देवताओं का वास
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, आंवले के वृक्ष पर देवताओं का वास होता है। आंवले का वृक्ष और फल दोनों ही भगवान विष्णु को अति प्रिय माना गया है। कहते हैं कि यदि घर की उत्तर या पूर्व दिशा में आंवले का वृक्ष लगाकर इसकी नियमित पूजा की जाये, तो परिवार पर देवताओं का आशीर्वाद बना रहता है, और आने वाली विपत्तियां दूर होती हैं।
तो ये थी जानकारी कि वास्तुशास्त्र के अनुसार घर में कौन से फलदार पौधे लगाएं, और कौन से नहीं। यदि आप भी अपने घर में फल देने वाले पौधे लगाना चाहते हैं, तो इस लेख में बताये गये वास्तु शास्त्र के नियमों का पालन अवश्य करें।
ऐसे ही अन्य रोचक जानकरियों के लिए जुड़े रहें “धार्मिक सुविचार” के साथ जय श्री हनुमान!
1 thought on “घर में फलदार वृक्ष लगाते समय इस बात का रखें विशेष ध्यान कौन से फलदार पौधे शुभ ? कौन से अशुभ ?”