पौष पूर्णिमा 2025 हिंदू धर्म में एक अत्यंत शुभ और पवित्र तिथि मानी जाती है। यह दिन धार्मिक अनुष्ठानों, स्नान, ध्यान और दान के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। मान्यता है कि इस पवित्र दिन त्रिवेणी संगम या गंगा जैसी पवित्र नदियों में स्नान करने से न केवल शरीर शुद्ध होता है, बल्कि आत्मा भी पापों से मुक्त होती है। इसके साथ ही इसी तिथि से महाकुंभ का शुभारंभ भी हो रहा है।
पौष पूर्णिमा 2025 स्नान का शुभ मुहूर्त-
2025 में पौष पूर्णिमा सोमवार, 13 जनवरी को पड़ रही है। यह दिन माघ मास की शुरुआत और महाकुंभ स्नान पर्व का पहला दिन होगा।
इस दिन स्नान और दान करने का शुभ समय इस प्रकार है:-
• पूर्णिमा तिथि प्रारंभः 13 जनवरी 2025 को सुबह 5:03 बजे
• पूर्णिमा तिथि समाप्तः 14 जनवरी 2025 को सुबह 3:56 बजे
• चंद्रोदय समय: 13 जनवरी 2025 को शाम 4:49 बजे
• यह अवधि स्नान, ध्यान और दान जैसे सभी धार्मिक कार्यों के लिए अत्यंत शुभ मानी जाती है।
पौष पूर्णिमा 2025 महाकुंभ में स्नान दान का महत्व
• महाकुंभ का आयोजन हर 12 वर्षों में किया जाता है। 2025 में महाकुंभ का आयोजन प्रयागराज में 13 जनवरी से 26 फरवरी तक किया जाएगा। इस दौरान करोड़ों श्रद्धालु त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान करके अपना जीवन धन्य करेंगे।
• महाकुंभ में किए गए स्नान, दान और पूजा को मोक्ष प्राप्ति का माध्यम माना गया है। इस दिन पवित्र नदी में स्नान करने से व्यक्ति के सभी पापों का नाश होता है। साथ ही, इस दिन किया गया दान-पुण्य भी विशेष फलदायक होता है। मान्यता है कि इस दिन किए गई स्नान दान से सिर्फ ईश्वर ही नहीं, बल्कि पितरों का भी आशीर्वाद प्राप्त होता है।
पौष पूर्णिमा 2025 महाकुंभ पूजा विधि
ब्रह्म मुहूर्त में उठकर नित्यकर्म से निवृत्त हो जाएं
अब अपनी आस्था के अनुसार ईश्वर का ध्यान करें और पवित्र नदी को प्रणाम करें।
नदी में प्रवेश से पहले गंगा स्तुति या ‘ॐ गंगे च यमुने चैव गोदावरि सरस्वति। नर्मदे सिंधु कावेरी जलऽस्मिन सन्निधिं कुरु ।।” का जाप करें।
• अब त्रिवेणी संगम में तीन बार डुबकी लगाएं।
• इसके बाद सूर्य को अर्घ्य दें।
• स्नान के बाद वस्त्र, भोजन, तिल, चावल, आटा आदि का दान करें।
• इसके बाद संगम तट पर आरती करें, और अपनी इच्छाओं की पूर्ति के लिए प्रार्थना करें।
महाकुंभ में दान का महत्व
महाकुंभ में दान को असंख्य पुण्य प्रदान करने वाला माना गया है। मान्यता है कि इस अवधि में किया गया दान न केवल इस जन्म में, बल्कि अगले जन्म में भी शुभ फल प्रदान करता है। इस दिन किए गए दान से जातक को जन्म-मरण के चक्र से मुक्ति मिलती है, पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है, जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती है, और ग्रह दोष समाप्त होते हैं। ध्यान रहे कि दान हमेशा श्रद्धा और निःस्वार्थ भाव से करें।
महाकुंभ में दान की विधि
• आर्थिक समृद्धि और सुख-शांति के लिए चावल का दान करें।
• दरिद्रता को समाप्त करने के लिए वस्त्र दान करें।
• पितृ दोष से छुटकारा दिलाने और ग्रह दोषों को शांत करने के लिए तिल का दान करें।
• अन्न के अभाव से बचने और समृद्धि लाने के लिए आटा का दान करें।
तो यह थी ‘पौष पूर्णिमा स्नान’ से जुड़ी विशेष जानकारी। महाकुंभ 2025 के विशेष दिनों के बारे में अधिक जानकारी के लिए जुड़े रहिए ‘धार्मिक सुविचार’ पर।
व्रत-त्यौहार एवं अन्य धार्मिक और शुभ जानकारियों के लिए बने रहिए ‘धार्मिक सुविचार‘ के साथ
धार्मिक सुविचार — उपयोगी सनातन एवं ज्योतिषीय साधन (Quick Access)
दैनिक साधना, शुभ मुहूर्त एवं मन की शांति हेतु इन पावन लिंक्स का सदुपयोग करें:- 🚩 आज का पंचांग व शुभ मुहूर्त: आज की पावन तिथि, वार, नक्षत्र, अभिजीत मुहूर्त व चौघड़िया देखने के लिए आज का हिंदू पंचांग व शुभ मुहूर्त पर जाएं।
- ⭐ दैनिक 12 राशि भविष्यफल: मेष से मीन तक आज का सटीक वैदिक राशिफल व लकी नंबर जानने हेतु आज का दैनिक राशिफल पढ़ें।
- 📿 डिजिटल नाम-जप साधना: 108 मनके जप माला काउंटर और शांत मन प्राणायाम के लिए डिजिटल 108 मंत्र जाप माला का उपयोग करें।
- 🧭 वास्तु शास्त्र एवं गृह ऊर्जा: बिना तोड़-फोड़ के 8 दिशाओं के दोष निवारण हेतु वास्तु शास्त्र कैलकुलेटर देखें।
- 📖 शास्त्र संदर्भ एवं ज्ञानकोष: सनातन धर्म, दर्शन एवं ग्रंथों की प्रामाणिक जानकारी हेतु सनातन धर्म विश्वकोश संदर्भ ↗ देखें।
पौष पूर्णिमा 2025 (Paush Purnima): शाकंभरी पूर्णिमा स्नान महत्व, अनुष्ठान और महत्व — विस्तृत आध्यात्मिक व्याख्या एवं जीवन दर्शन
संस्थापक: श्री नारायण प्रजापति • DharmikSuvichar.comसनातन धर्म में व्रत और त्योहार केवल धार्मिक औपचारिकता नहीं हैं, बल्कि वे शरीर, मन और आत्मा के कायाकल्प का वैज्ञानिक मार्ग हैं। ‘उपवास’ शब्द का शाब्दिक अर्थ है — ‘उप’ यानी निकट और ‘वास’ यानी वास करना, अर्थात् अपनी आत्मा और ईश्वर के निकट निवास करना।
एकादशी, प्रदोष, पूर्णिमा या नवरात्र जैसे पावन पर्व हमें भौतिकता की अंधी दौड़ से रोककर आत्म-अवलोकन का अवसर प्रदान करते हैं। सात्विक आहार और ईश्वर भजन से शरीर की प्राण ऊर्जा संतुलित होती है और घर-परिवार में सुख, समृद्धि और आरोग्य का वास होता है।
इन्द्रियाणि प्रसीदन्ति मनः शान्तिं च गच्छति ॥
- मन और वाणी का उपवास: अन्न त्यागने से भी अधिक महत्वपूर्ण है कि मन में किसी के प्रति द्वेष न लाएं और वाणी से किसी को दुख न दें।
- पवित्र व्रत कथा श्रवण: व्रत के दिन संबंधित देवी-देवता की पावन पौराणिक कथा का श्रवण या पठन अवश्य करें।
- दान एवं परोपकार: व्रत के उपरांत सामर्थ्य अनुसार जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र या दक्षिणा का दान करना अनंत फलदायी है।
- शास्त्रसम्मत पारण: पंचांग में दिए गए सही पारण मुहूर्त में ही शुद्ध सात्विक भोजन से व्रत खोलें।
“आज के इस पावन पर्व पर मैं अपनी बुराइयों को त्यागकर प्रभु भक्ति और सात्विक धर्म के पथ पर अग्रसर रहूंगा।”
💡 सकारात्मक विचार ही सुखी एवं सफल जीवन की असली कुंजी हैं।उत्तर: सुपाच्य फल, जल और सेंधा नमक का सेवन पाचन तंत्र को विश्राम देता है और शरीर के विषैले तत्वों को बाहर निकालता है।
उत्तर: DharmikSuvichar.com के 150-वर्षीय हिंदू पंचांग टूल पर आप आज की सही तिथि, नक्षत्र, राहुकाल और शुभ मुहूर्त लाइव देख सकते हैं।
यह लेख श्री नरेन प्रजापति (Narain Prajapati) के संपादन में भारतीय सनातन परंपरा, श्रीमद्भगवद्गीता, पंचांग एवं प्रामाणिक आध्यात्मिक ग्रंथों के आधार पर पाठकों के मानसिक शांति व सकारात्मक जीवन के लिए तैयार किया गया है।





