Surya Grahan 2025 In India Date And Time: “2025 में कितने सूर्य और चंद्र ग्रहण हैं?” 2025 सम्पूर्ण ग्रहण जानकारी

Surya Grahan 2025 In India Date And Time:ज्योतिष शास्त्र में ग्रहण का महत्वपूर्ण स्थान है। सूर्य ग्रहण अमावस्या के दिन लगता है, जबकि चंद्र ग्रहण पूर्णिमा के दिन दिखाई देता है। ग्रहण के समय राहु और केतु का प्रभाव पृथ्वी पर बढ़ जाता है। ऐसे में ग्रहण के दौरान शुभ कार्य करना वर्जित माना गया है। साथ ही, इस समय भोजन करने से बचने की भी सलाह दी जाती है, क्योंकि यह स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर डाल सकता है। हालांकि, बच्चों, वृद्धों और गर्भवती महिलाओं को जरूरत पड़ने पर भोजन की अनुमति दी जाती है।

surya grahan 2025 in india date and time

चलिए जानते हैं कि 2025 में कब और कितने ग्रहण लगने वाले हैं-?

सूर्य ग्रहण 2025-Surya Grahan 2025 In India Date And Time

• साल 2025 में दो सूर्य ग्रहण लगने वाले हैं।

1. पहला सूर्य ग्रहण

साल का पहला सूर्य ग्रहण 29 मार्च 2025, शनिवार को होगा। यह खंडग्रास सूर्य ग्रहण रहेगा। भारत में यह ग्रहण दिखाई नहीं देगा, इसलिए धार्मिक दृष्टि से इसका कोई महत्व नहीं होगा और न ही सूतक काल मान्य होगा।

2. दूसरा सूर्य ग्रहण

दूसरा सूर्य ग्रहण 21 सितंबर 2025, रविवार को लगेगा। यह भी खंडग्रास सूर्य ग्रहण होगा। यह ग्रहण भी भारत में नहीं दिखाई देगा, इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा।

चंद्र ग्रहण 2025-Surya Grahan 2025 In India Date And Time

• 2025 में दो चंद्र ग्रहण लगेंगे।

1. पहला चंद्र ग्रहण

यह ग्रहण 14 मार्च 2025, शुक्रवार को होगा। यह पूर्ण चंद्र ग्रहण यानी खग्रास चंद्र ग्रहण रहेगा। हालांकि, यह भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए इसका धार्मिक दृष्टि से कोई महत्व नहीं होगा और सूतक काल भी मान्य नहीं होगा।

surya grahan 2025 in india date and time

2. दूसरा चंद्र ग्रहण

दूसरा चंद्र ग्रहण 7 सितंबर 2025, रविवार की रात को होगा। यह खग्रास चंद्र ग्रहण रहेगा और भारत समेत कई अन्य देशों में दिखाई देगा। इस ग्रहण का ज्योतिषीय महत्व होगा क्योंकि यह भारत में दिखेगा। यह कुंभ राशि और पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में लगेगा। भारत में इसके कारण सूतक काल मान्य होगा।

आपको बता दें कि 2025 में लगने वाले ग्रहणों का धार्मिक और ज्योतिषीय महत्व केवल उन्हीं पर आधारित होगा जो भारत में दिखेंगे। इसलिए सूतक काल का ध्यान रखते हुए आवश्यक नियमों का पालन करना जरूरी होगा।

ऐसे ही व्रत, त्यौहार व अन्य धार्मिक जानकारियों के लिए जुड़े रहिए ‘धार्मिक सुविचार‘ के साथ

और पढ़ें ↘️ 

Leave a Comment