Vastu Tips: घर में इन पौधों को लगाने से दूर होगी आर्थिक समस्याएं, घर में लौट आएगी सुख-समृद्धि

Vastu Tips:क्या आप भी जीवन में धन-संपत्ति, सकारात्मक ऊर्जा और अपना भाग्य चमकाने चाहते हैं। तो आज हम धार्मिक सुविचार में आपको वास्तु शास्त्र से जुड़े कुछ ऐसे चमत्कारी पौधे बताने जा रहे हैं। जिनको घर की सही दिशा में लगाने से आर्थिक परेशानियां दूर होती हैं और आप इन सरल वास्तु उपाय करके जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में सफलता भी प्राप्त कर सकते हैं।

Vastu Tips: मयूरपंखी का पौधा

वास्तु शास्त्र के जानकारों की माने तो मयूरपंखी का पौधा अपने घर की उत्तर दिशा में लगाना चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है। जिस के कारण आपके घर में धन आगमन के रास्ते खोलते है और आपकी आर्थिक तंगी धीरे-धीरे दूर होने की संभावना बढ़ जाती है।

Vastu Tips

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगर आप अपने घर के उत्तर-पूर्व दिशा में मयूरपंखी का पौधा जोड़े में लगाते हैं, तो उस से घर में मौजूद सभी सदस्यों की बुद्धि तेज होती है। सभी लोगों में एकाग्रता विकसित होने के साथ आर्थिक तंगी भी घर से दूर होती है।

यदि आप अपने घर में वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के मुख्य द्वार पर मयूरपंखी का पौधा लगा रहे है, तो सबसे पहले इसकी दिशा का ज्ञान होना बहुत अधित जरूरी है।

Vastu Tips: अपराजिता की बेल

वास्तु शास्त्र के अनुसार अपराजिता का पौधा हमेशा घर के मुख्य द्वार के दाहिने तरफ लगाना चाहिए। ऐसा करने से मनुष्य के जीवन में आ रही धन संबंधी समस्याएं दूर होने में सहायक होता है और धन आगमन के रास्ते धीरे-धीरे करके खुलने लगते हैं।

अपराजिता का पौधा लगाने के लिए सबसे उत्तम दिशा उत्तर पूर्व मानी गई है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जिस भी घर में अपराजिता की बेल लगाई जाती है। उस घर की आर्थिक संपन्नता दिन-ब-दिन बढ़ती जाती है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अपराजिता की बेल को आप घर के कोने में भी लगा सकते है। लेकिन अपराजिता का पौधा सूखने लगे, तो इसे तुरंत उस स्थान से हटा देना चाहिए। अन्यथा इससे नकारात्मक परिणाम भी देखने को मिल सकते है। उम्मीद करते हैं, आप भी यह वास्तु शास्त्र से जुड़े सरल उपाय अपनाकर घर में धन संपत्ति प्राप्त कर सकेंगे। लेकिन उससे पहले एक छोटी सी अपील- कोई भी वास्तु शास्त्र से जुड़ा उपाय अपनाने से पहले किसी ज्योतिषी से सलाह लेना ना भूलें।

ऐसे ही व्रत, त्यौहार व अन्य धार्मिक जानकारियों के लिए जुड़े रहिए

‘धार्मिक सुविचार’ के साथ

और पढ़ें ↘️ 👇 

Leave a Comment