Shardiya Navratri 2024 date:माता शक्ति की उपासना के लिए नवरात्रि के पर्व को बहुत शुभ और फलदायी माना जाता है। देवी पूजन का ये पावन पर्व साल में चार बार आता है, जिसमें पहली नवरात्रि चैत्र मास के शुक्लपक्ष में, दूसरी नवरात्रि आषाढ़ मास के शुक्लपक्ष में, तीसरी अश्विन मास में और अंतिम नवरात्रि माघ के महीने में पड़ती है। आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि के साथ शारदीय नवरात्रि का प्रारंभ होता है।
शारदीय नवरात्रि घटस्थापना- 03 अक्टूबर, गुरुवार (शुक्लपक्ष, प्रतिपदा)
• घटस्थापना मुहूर्त- 03 अक्टूबर, गुरुवार, 05:51 AM से 06:56 AM तक
• अभिजित घटस्थापना मुहूर्त – 03 अक्टूबर 11:23 AM से 12:10 PM तक
• प्रतिपदा तिथि प्रारंभ- 03 अक्टूबर, गुरुवार, 12:18 PM
•प्रतिपदा तिथि समापन- 04 अक्टूबर, शुक्रवार, 02:58 AM
•कन्या लग्न प्रारम्भ-03 अक्टूबर, 05:51 AM
• कन्या लग्न समाप्त 03 अक्टूबर, 06:56 AM
घटस्थापना करने का सबसे शुभ समय सुबह का होता है, जब प्रतिपदा प्रबल होती है। लेकिन यदि किसी कारणवश इस समय घटस्थापना न की जा सके, तो हिंदू मध्यान्ह से पूर्व अभिजित मुहूर्त में भी घटस्थापना की जा सकती है। ज्योतिष में चित्रा नक्षत्र और वैधृति योग में घटस्थापना न करने की सलाह दी जाती है, हालांकि ये निषिद्ध नहीं है।
शारदीय नवरात्रि के दौरान देवी दुर्गा के आगमन और प्रस्थान की सवारी का विशेष महत्व होता है। माना जाता है कि माता की सवारी आने वाले समय की घटनाओं का संकेत देती है। इस शारदीय नवरात्रि दुर्गा जी पालकी पर विराजमान होकर आ रही हैं। देवी पुराण के अनुसार, पालकी पर माता का आगमन शुभ संकेत है, लेकिन इसे आंशिक रूप से महामारी का भी सूचक माना जाता है। मान्यता है माता के पालकी में सवार होकर आगमन से देश में स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं और महामारी फैलने की संभावनाएं हो सकती हैं।
• 03 अक्टूबर, पहला दिन प्रतिपदा तिथि, घटस्थापना, मां शैलपुत्री पूजा
• 04 अक्टूबर, दूसरा दिन-द्वितीया तिथि, मां ब्रह्मचारिणी पूजा
• 05 अक्टूबर, तीसरा दिन- तृतीया तिथि, मां चंद्रघंटा पूजा
• 06 अक्टूबर, चौथा दिन-चतुर्थी तिथि, मां कुष्मांडा पूजा
• 07 अक्टूबर, पांचवां दिन- पंचमी तिथि, मां स्कंदमाता पूजा
• 08 अक्टूबर, छठा दिन- षष्ठी तिथि, मां कात्यायनी पूजा
• 09 अक्टूबर, सातवां दिन- सप्तमी तिथि, मां कालरात्रि पूजा
• 10 अक्टूबर, आठवां दिन- अष्टमी तिथि, मां महागौरी पूजा
• 11 अक्टूबर, नौवां दिन- महानवमी तिथि, नवरात्रि व्रत पारण
• 12 अक्टूबर, दसवां दिन- दशमी तिथि, मां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन, दशहरा
तो यह थी शारदीय नवरात्रि घट स्थापना के शुभ मुहूर्त से जुडी पूरी जानकारी, हम आशा करते हैं कि आपका व्रत सफल हो।
ऐसे ही व्रत, त्यौहार व अन्य धार्मिक जानकारियों के लिए जुड़े रहिए ‘धार्मिक सुविचार’ के साथ
धार्मिक सुविचार👇👇👇