Lohri 2024 लोहड़ी: संपूर्ण जानकारी, महत्व,पूजा,प्रथाएं और अनुष्ठान

लोहड़ी Lohari का त्योहार हर साल मकर संक्रांति से एक दिन पहले मनाया जाता है। यह त्योहार तरह-तरह के फसलों से जुड़ा है और साल 14 जनवरी 2024 रविवार को मनाया जाएगा।

Lohri 2024 लोहड़ी: संपूर्ण जानकारी, महत्व,पूजा,प्रथाएं और अनुष्ठान

कब और कहां मनाई जाती है लोहड़ी Lohri

लोहड़ी Lohri भारत के सभी प्रमुख त्योहारों में से एक है, जो हर साल जनवरी महीने में मनाई जाती है। यह त्योहार पौष और माघ के महीने के बीच में होता है। इस ऋतु के दौरान खेतों में गेहूं और सरसों की फलदार फसल नजर आती है और यह खासकर पंजाब के साथ जुड़ा हुआ है।

Lohri 2024 लोहड़ी: संपूर्ण जानकारी, महत्व,पूजा,प्रथाएं और अनुष्ठान

पंजाब के अलावा यह त्योहार हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, उत्तराखंड, जम्मू आदि राज्यों में भी मनाया जाता है। लोहड़ी एक ऐसा त्योहार है जो नई उत्पत्ति का संकेत देता है और इसे ईरान के देशों में भी मनाया जाता है।

क्यों मनाई जाती है लोहड़ी Lohri व महत्व क्या है

लोहड़ी को काफी बड़े पैमाने पर धूमधाम से मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यह त्योहार इस प्रार्थना के साथ मनाते हैं कि आने वाले साल भी फसल स्वस्थ और भारी मात्रा में पैदा हो। सिर्फ इतना ही नहीं, इस त्योहार पर पंजाब के कुछ क्षेत्रों में तो भगवान शिव की पत्नी देवी सती के देह त्याग को स्मरण कर अनुष्ठान भी रखा जाता है।

लोहड़ी Lohri विशेष पूजा और अनुष्ठान

लोहड़ी लोगों को आनंदित करने और एक दूसरे से जोड़ने का काम करती है। इसके 10 दिन पहले से ही बच्चे टोलियों में घर-घर घूमते हुए लोगों से लकड़ी, रेवड़ी, तेल, मूंगफली, लावा आदि चीजें मांगते हैं। अब अगर लोहड़ी के समय किसी के घर में नई-नई शादी हुई हो या नए बच्चे का आगमन हुआ हो, तो उस घर में और भी धूमधाम से यह त्योहार मनाया जाता है।

Lohri 2024 लोहड़ी: संपूर्ण जानकारी, महत्व,पूजा,प्रथाएं और अनुष्ठान

लोहड़ी के लिए चीजें मांगते वक्त बच्चे जोर-जोर से इससे जुड़े लोकगीत गाते हुए घूमते हैं, जिसमें पंजाब के नायक दुल्ला भाटी का जिक्र मिलता है। यह पंजाब के वह नायक थे, जिन्होंने मुगलों के खिलाफ खड़े होकर कई सारी बच्चियों को गुलाम बनने से बचाया और उनकी शादी की पूरी जिम्मेदारी भी खुद ली। मगर इसकी असली रौनक शाम के बाद शुरू होती है, जहां पूरा परिवार और रिश्तेदार एक खाली मैदान में बैठकर लकड़िया जलाते हैं फिर उसे घेर कर बैठते हैं। इस आग के चारों ओर लोकगीत गाए जाते हैं और नृत्य किया जाता है। फिर लोग आग के चारों ओर बैठकर रेवड़ी, मिठाईयां, मूंगफली, लावा आदि का प्रसाद की तरह सेवन भी करते हैं।

लोहड़ी Lohri से जुड़ी प्रथाएं

लोहड़ी से जुड़ी कुछ मान्यताएं भी हैं, जिसका पालन हमेशा से किया जाता है। इसमें विवाहित महिलाओं के मायके से नए कपड़े, फल-मिठाई आदि चीजें भेजे जाने का रिवाज़ है। सिर्फ इतना ही नहीं शाम के वक्त पारंपरिक कपड़े पहने जाते हैं और जब लोहड़ी की आग लगभग खत्म होने की कगार पर होती है, तब उसमें से कुछ कोयले चुनकर अपने घर में ले जाने की प्रथा है। ऐसा माना जाता है, कि इससे धन और सौभाग्य के साथ समृद्धि भी आपके साथ घर आती है।

ऐसे ही व्रत, त्यौहार व अन्य धार्मिक जानकारियों के लिए जुड़े रहिए
‘धार्मिक सुविचार’ के साथ

और पढ़ें 2024 की एकादशी की विस्तृत जानकारी↘️

FAQ

लोहड़ी किसके लिए मनाई जाती है?
लोहड़ी को काफी बड़े पैमाने पर धूमधाम से मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यह त्योहार इस प्रार्थना के साथ मनाते हैं कि आने वाले साल भी फसल स्वस्थ और भारी मात्रा में पैदा हो।

लोहड़ी का त्यौहार क्यों मनाते हैं?
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यह त्योहार इस प्रार्थना के साथ मनाते हैं कि आने वाले साल भी फसल स्वस्थ और भारी मात्रा में पैदा हो। सिर्फ इतना ही नहीं, इस त्योहार पर पंजाब के कुछ क्षेत्रों में तो भगवान शिव की पत्नी देवी सती के देह त्याग को स्मरण कर अनुष्ठान भी रखा जाता है।