Kartik Amavasya 2024 Date And Time In Hindi:हिंदू पंचांग में कार्तिक अमावस्या एक महत्वपूर्ण दिन माना जाता है। इस दिन विशेष रूप से भगवान विष्णु और भगवान शिव की उपासना करने का विधान है। कार्तिक अमावस्या के दिन पवित्र नदियों में स्नान व दान करने के साथ-साथ तुलसी की पूजा का विशेष महत्व है। इस अमावस्या को स्नान कर तुलसी और सूर्य को जल चढ़ाया जाता है, और दोनों की पूजा की जाती है।
चलिए जानते हैं कि कार्तिक अमावस्या कब है? (Kartik Amavasya 2024 Date And Time In Hindi)
• कार्तिक अमावस्या : 01 नवंबर, शुक्रवार (कार्तिक, कृष्ण अमावस्या)
• अमावस्या तिथि प्रारम्भ 31 अक्टूबर, गुरुवार को 03:52 PM पर
• अमावस्या तिथि समापन: 01 नवंबर, शुक्रवार को 06:16 PM पर
Kartik Amavasya 2024 : अन्य शुभ मुहूर्त
• ब्रह्म मुहूर्त – 04:23 AM से 05:15 AM तक
• प्रातः सन्ध्या – 04:49 AM से 06:06 AM तक
• अभिजित मुहूर्त – 11:19 AM से 12:04 PM तक
• विजय मुहूर्त – 01:33 PM से 02:18 PM तक
• गोधूलि मुहूर्त – 05:17 PM से 05:43 PM तक
• सायाह सन्ध्या – 05:17 PM से 06:34 PM तक
• अमृत काल- 05:42 PM से 07:29 PM तक
• निशिता मुहूर्त – 11:16 PM से 12:07 AM तक
तो यह थी कार्तिक अमावस्या के शुभ मुहूर्त, व तिथि से जुड़ी जानकारी। इस पवित्र पर्व पर आप भी व्रत अनुष्ठान करें, और अधिक से अधिक धर्म-कर्म करें। भगवान विष्णु व भगवान शिव आपकी भक्ति से प्रसन्न होकर सभी मनोकामनाएं पूर्ण करेंगे।
ऐसे ही व्रत, त्यौहार व अन्य धार्मिक जानकारियों के लिए जुड़े रहिए ‘धार्मिक सुविचार’ के साथ
असल जिंदगी में सुखी कौन है | Buddhist Story on who is happy in real life | Bodhi thinkspy
👇👇👇👇👇