Govatsa Dwadashi 2024:गोवत्स द्वादशी (बछ बारस) से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी

✍️ लेखक एवं संस्थापक: नारायण प्रजापति (Narain Prajapati) • 🕉️ DharmikSuvichar.com
📖 पठनीय समय: ~8 मिनट

Govatsa Dwadashi 2024:कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि को गौमाता को समर्पित है इसलिए इसे गोवत्स द्वादशी के नाम से जाता है। कई क्षेत्रों में यह वसु बारस या नंदिनी व्रत के नाम से भी मनाई जाती है। आज इस लेख में हम आपको गोवत्स द्वादशी से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी से अवगत कराएँगे।

Govatsa Dwadashi 2024

इस लेख में हम जानेंगे कि –

गोवत्स द्वादशी कब है?

• गोवत्स द्वादशी प्रदोष काल मुहूर्त क्या है?

•गोवत्स द्वादशी की कथा क्या है?

• गोवत्स द्वादशी की पूजा विधि और नियम क्या है?

• गोवत्स द्वादशी का महत्व क्या है?

Govatsa Dwadashi 2024: गोवत्स द्वादशी कब है?

•गोवत्स द्वादशीः 28 अक्टूबर 2024, सोमवार को मनाई जाएगी।

• गोवत्स द्वादशी प्रदोष काल मुहूर्त 05:20 PM से 07:53 PM तक

• द्वादशी प्रारम्भ – 28 अक्टूबर 2024, सोमवार को 07:50 AM से

• द्वादशी समाप्त – 29 अक्टूबर 2024, मंगलवार को 10:31 AM तक

Govatsa Dwadashi 2024:अन्य शुभ मुहूर्त

• ब्रह्म मुहूर्त- 04:22 ए एम से 05:13 ए एम

• प्रातः सन्ध्या 04:47 ए एम से 06:03 ए एम

• अभिजित मुहूर्त- 11:19 ए एम से 12:04 पी एम

• विजय मुहूर्त- 01:34 पी एम से 02:19 पी एम

• गोधूलि मुहूर्त – 05:20 पी एम से 05:45 पी एम

• सायाहू सन्ध्या-05:20 पी एम से 06:36 पी एम

• अमृत काल- 08:12 ए एम से 10:00 ए एम

• निशिता मुहूर्त- 11:16 पी एम से 12:07 ए एम, अक्टूबर 29

किसी समय में एक राजा हुआ करता था, जिसकी दो रानियां थी – सीता और गीता। उस राजा के पास एक भैंस और एक गाय थी। रानी सीता को भैंस अतिप्रिय थी, जबकि रानी गीता गाय को बहुत दुलार करती थी। कुछ समय बाद गाय को एक बछड़ा हुआ।

एक दिन ईर्ष्यावश भैंस ने रानी सीता को गाय और उसके बछड़े के विरुद्ध कुछ बातें कही, जिनपर रानी ने विश्वास कर लिया और क्रोध में आकर बछड़े को मार दिया और उसे गेहूं के खेत में दबा दिया। संध्या समय जब राजा भोजन करने बैठा तो उसे अपने महल में चारों ओर केवल मांस और खून दिखाई देने लगा।

Govatsa Dwadashi 2024: गोवत्स द्वादशी की कथा

राजा को परोसा हुआ भोजन भी मलीन हो गया और पूरे राज्य में खून की वर्षा होने लगी। राजा कुछ समझ पाते, उससे पहले ही एक आकाशवाणी हुई, जिससे राजा को रानी सीता की करतूत का पता चला। राजा ने दुखी मन से उस आकाशवाणी से इस समस्या का हल पूछा।

Govatsa Dwadashi 2024

आकाशवाणी से आवाज आई कि कल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की द्वादशी है। इस दिन विधिपूर्वक व्रत करने से और गाय और बछड़े की पूजा करने से वह मृत बछड़ा जीवित हो जाएगा और आपको इस पाप से भी मुक्ति मिले जाएगी।

राजा ने ऐसा ही किया, जिससे वह बछड़ा जीवित हो गया। इसके बाद राजा ने पूरे राज्य में हर वर्ष गोवत्स द्वादशी का व्रत और पूजन करने की घोषणा की। मान्यताओं के अनुसार तब से यह पूजा और व्रत किया जा रहा है।

Govatsa Dwadashi 2024:पूजा विधि और नियम

इस दिन व्रत रखने वाली महिलाएं सवेरे स्नान करके साफ वस्त्र पहनें और व्रत का संकल्प लें।

• इसके बाद गाय और उसके बछड़े को साफ पानी से स्नान करवाएं, उन्हें पूर्ण रूप से सजाएं, और दोनों को नए वस्त्र ओढ़ाएं।

• दोनों को फूलों की माला पहनाकर उनके माथे पर कुमकुम हल्दी और बाजरे से तिलक लगाएं।

• यदि आपके पास बाजरा नहीं है, तो अक्षत या मूंग भी उपयोग कर सकती हैं।

• गऊ माता और बछड़े को हरा चारा, अंकुरित मूंग-मौठ, भीगे चने व मीठी रोटी एवं गुड़ आदि श्रद्धा से खिलाएं।
गाय की आरती उतारें। अब गाय और बछड़े को सहलाएं, उनसे क्षमा याचना करते हुए उनकी परिक्रमा करें।

•यदि आपके घर में गाय और बछड़े न हों, तो घर के आस-पास घूमने वाले गाय व बछड़े की पूजा कर सकते हैं।

• यदि यह भी संभव न हों तो शुद्ध गीली मिट्टी से गाय-बछड़े की प्रतीकात्मक प्रतिमा बनाकर, उसकी पूजा करने का भी विधान है।

• इस दिन महिलाएं सिर्फ बिना कटे हुए कंद-मूल, फल और बाजरे से बना खाना आदि ग्रहण करती हैं।

• इस दिन महिलाएं चाकू से कटा हुआ कुछ नहीं पकाती, और न ही ग्रहण करती हैं।

• इस दिन गेहूं से बने खाद्य को भी ग्रहण नहीं किया जाता है।

• साथ ही इस दिन गाय के दूध से बनी हर चीज का सेवन वर्जित माना जाता है।

Govatsa Dwadashi 2024:गोवत्स द्वादशी महत्व

• माताएं इस व्रत को अपनी संतान की लम्बी आयु और उनके संरक्षण के लिए रखती हैं।

• जो महिलाएं संतान प्राप्ति का सुख को भोगना चाहती हैं, वे इस दिन गोमाता और बछड़े की पूजा करती हैं, और इस दिन विधिपूर्वक व्रत का पालन करती हैं।

• इस व्रत और पूजन करने से अज्ञानतावश गाय पर किए अत्याचारों के पाप से भी मुक्ति मिलती है।

हिन्दू संस्कृति में गौ अर्थात गाय कि महत्ता को इस बात से समझा जा सकता है, कि गाय में हर देवी-देवताओं का वास माना जाता है, इसीलिए गाय पूजनीय होती है। इस तरह गोवत्स द्वादशी गोमाता से मिलने वाले अनेक लाभों के लिए उनको आभार व्यक्त करने का शुभ अवसर है।

ऐसे ही व्रत, त्यौहार व अन्य धार्मिक जानकारियों के लिए जुड़े रहिए ‘धार्मिक सुविचार’ के साथ

और पढ़ें ↘️ 

👇👇👇👇

dharmik suvichar

🕉️
🪔 पावन सनातन व्रत, पर्व एवं उत्सव विधि

Govatsa Dwadashi 2024:गोवत्स द्वादशी (बछ बारस) से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी — विस्तृत आध्यात्मिक व्याख्या एवं जीवन दर्शन

संस्थापक: श्री नारायण प्रजापति • DharmikSuvichar.com
📖 1. व्रत-उपवास का आध्यात्मिक विज्ञान: आत्म-शुद्धि, त्याग एवं ईश्वरीय सानिध्य:

सनातन धर्म में व्रत और त्योहार केवल धार्मिक औपचारिकता नहीं हैं, बल्कि वे शरीर, मन और आत्मा के कायाकल्प का वैज्ञानिक मार्ग हैं। ‘उपवास’ शब्द का शाब्दिक अर्थ है — ‘उप’ यानी निकट और ‘वास’ यानी वास करना, अर्थात् अपनी आत्मा और ईश्वर के निकट निवास करना।

एकादशी, प्रदोष, पूर्णिमा या नवरात्र जैसे पावन पर्व हमें भौतिकता की अंधी दौड़ से रोककर आत्म-अवलोकन का अवसर प्रदान करते हैं। सात्विक आहार और ईश्वर भजन से शरीर की प्राण ऊर्जा संतुलित होती है और घर-परिवार में सुख, समृद्धि और आरोग्य का वास होता है।

📜 प्रामाणिक सनातन शास्त्र श्लोक एवं भावार्थ
उपवासेन शुध्यन्ति पापानि विविधानि च ।
इन्द्रियाणि प्रसीदन्ति मनः शान्तिं च गच्छति ॥
— सनातन धर्म स्मृति शास्त्र
सरल हिंदी भावार्थ: उपवास (व्रत) से समस्त कायिक व मानसिक पापों की शुद्धि होती है, इंद्रियां शांत और प्रसन्न होती हैं तथा अंतर्मन में परम शांति और पवित्रता का संचार होता है।
🧘 2. दैनिक जीवन में मानसिक शांति एवं सकारात्मक बदलाव के 4 स्वर्णिम सूत्र:
  • मन और वाणी का उपवास: अन्न त्यागने से भी अधिक महत्वपूर्ण है कि मन में किसी के प्रति द्वेष न लाएं और वाणी से किसी को दुख न दें।
  • पवित्र व्रत कथा श्रवण: व्रत के दिन संबंधित देवी-देवता की पावन पौराणिक कथा का श्रवण या पठन अवश्य करें।
  • दान एवं परोपकार: व्रत के उपरांत सामर्थ्य अनुसार जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र या दक्षिणा का दान करना अनंत फलदायी है।
  • शास्त्रसम्मत पारण: पंचांग में दिए गए सही पारण मुहूर्त में ही शुद्ध सात्विक भोजन से व्रत खोलें।
🌿 3. आज का सात्विक संकल्प एवं दैनिक चिंतन (Daily Resolution):

“आज के इस पावन पर्व पर मैं अपनी बुराइयों को त्यागकर प्रभु भक्ति और सात्विक धर्म के पथ पर अग्रसर रहूंगा।”

💡 सकारात्मक विचार ही सुखी एवं सफल जीवन की असली कुंजी हैं।
❓ अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (Frequently Asked Questions):
प्रश्न: व्रत में फलहार का क्या वैज्ञानिक नियम है?

उत्तर: सुपाच्य फल, जल और सेंधा नमक का सेवन पाचन तंत्र को विश्राम देता है और शरीर के विषैले तत्वों को बाहर निकालता है।

प्रश्न: आज का सही व्रत मुहूर्त और पंचांग कहाँ देखें?

उत्तर: DharmikSuvichar.com के 150-वर्षीय हिंदू पंचांग टूल पर आप आज की सही तिथि, नक्षत्र, राहुकाल और शुभ मुहूर्त लाइव देख सकते हैं।

लेखक एवं संपादक: नारायण प्रजापति (संस्थापक, DharmikSuvichar.com)
📲 यह पावन ज्ञान अपने परिवार और मित्रों के साथ साझा करें:
💬 WhatsApp पर शेयर करें
🕉️ दैनिक आध्यात्मिक साधन एवं पंचांग टूल्स

Leave a Comment