Karwa Chauth Vrat 2024:कार्तिक माह कई पर्वों की सौगात अपने साथ लेकर आता है। इन्हीं त्योहारों की लड़ियों में करवा चौथ का पर्व एक विशेष स्थान रखता है। इस पर्व की उत्सुकता को सभी महिलाओं के बीच देखा जा सकता है।
{{कार्तिक कृष्ण चतुर्थी, जो नारी व्रत करती। दीर्घायु पति होवे, चौथ माता दुख सारे हरती ।।}}
हिंदू पंचांग के अनुसार, यह पर्व कार्तिक माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है, इस साल यह तिथि 01 नवंबर को पड़ेगी और इसी दिन महिलाएं अखंड सौभाग्य की कामना के साथ इस पावन व्रत को रखेंगी।
Karwa Chauth Vrat 2024:करवा चौथ कब है?
करवा चौथ व्रत 20 अक्टूबर, रविवार
• करवा चौथ पूजा मुहूर्त- 05:26 PM से 06:41 PM
• करवा चौथ व्रत समय- 05:59 AM से 07:39 PM
• करवा चौथ के दिन चन्द्रोदय का समय- 07:39 PM
• चतुर्थी तिथि प्रारंभ- 20 अक्टूबर, 06:46 AM
• चतुर्थी तिथि समापन- 21 अक्टूबर, 04:16 AM
Karwa Chauth Vrat 2024:करवा चौथ के अन्य शुभ मुहूर्त
• ब्रह्म मुहूर्त- 04:19 AM से 05:09 AM तक
• प्रातः सन्ध्या- 04:44 AM से 05:59 AM तक
• अभिजित मुहूर्त- 11:20 AM से 12:05 PM तक
• विजय मुहूर्त- 01:37 AM से 02:23 PM तक
• गोधूलि मुहूर्त- 05:26 PM से 05:51 PM तक
• सायाह सन्ध्या- 05:26 PM से 06:41 PM तक
• अमृत काल- 06:21 AM से 07:48 AM तक
Karwa Chauth Vrat 2024:सरगी खाने का सही समय
इसे सूर्योदय से पहले ग्रहण करना होता है। सूर्योदय से पहले स्नान आदि कार्यों से निवृत हो जाएं और सरगी ग्रहण करें। विभिन्न क्षेत्रों में सूर्योदय का समय अलग-अलग होता है, आप इस समय से 1 या 2 घंटे पहले ही सरगी खा लें। इसके पश्चात निर्जला व्रत का प्रारंभ हो जाता है, जिसका पारण चंद्र दर्शन के बाद ही किया जाता है। इस दिन पूजा का विधान होता है, इसके बिना व्रत पूर्ण नहीं होता है।
हम आशा करते हैं, यह व्रत और माता करवा आपको सौभाग्यवती होने का आशीष प्रदान करें।
ऐसे ही व्रत, त्यौहार व अन्य धार्मिक जानकारियों के लिए जुड़े रहिए ‘धार्मिक सुविचार’ के साथ जय हो माता करवा देवी की !
