Significance of Shardiya Navratri 2024: शारदीय नवरात्रि का महात्म्य

Shardiya Navratri 2024:((त्वं परा प्रकृतिः साक्षात् परमब्रह्मः परमात्मनः। त्वन्नो जातं जगतसर्वं त्वं जगज्जननी शिवे।))
अर्थात हे भगवती! तुम इस समस्त संसार में परा प्रकृति की तरह विद्यमान हो। तुम साक्षात परमात्मा ब्रह्म हो। तुम इस जग की जननी हो। तुम्हीं से इस संसार की उत्पत्ति हुई है।

Shardiya Navratri 2024

माँ भगवती समस्त सृष्टि की अधिष्ठात्री देवी है। मान्यता है कि नवरात्रि के समय माँ पृथ्वी पर अपने भक्तों के बीच उपस्थित होती है। ऐसा योग साल में आने वाली चार नवरात्रियों के पर्व पर संभव होता है। इस पर्व के दौरान स्वयं त्रिदेव अर्थात ब्रह्मा-विष्णु-महेश भी माता की आराधना करके उनकी कृपा प्राप्त करते हैं। इसीलिए नवरात्रि में पूजन को बहुत महत्वपूर्ण माना गया है।

तो चलिए जानते है कि शारदीय नवरात्र में माता की पूजा करने से आपको क्या लाभ होगा।

Shardiya Navratri 2024: Benefits of worshiping Mother Goddess during Navratri नवरात्रि में माता की पूजा करने के लाभ

• वर्ष में आने वाली कुल चार नवरात्रियों में शारदीय नवरात्रि की अपनी अलग महत्ता है, क्योंकि यह हिन्दू नववर्ष की पहली नवरात्रि मानी जाती है, और इसे कई क्षेत्रों में इसे बड़ी नवरात्रि भी कहा जाता है।

• वैसे तो माता की पूजा करने के लिए किसी विशेष दिन की आवश्यकता नहीं होती है। लेकिन नवरात्रि के समय हमारे आसपास वातावरण में बहुत सकारात्मक ऊर्जा प्रवाहित होती है, क्योंकि इस समय स्वयं माता जगदम्बा अपने भक्तों के बीच वास करती है।

•और इस समय सच्चे मन से पूर्ण विधि के अनुसार की गई पूजा से आपको माँ जगदंबा का आशीर्वाद प्राप्त होता है। यह नवरात्रि आपके लिए माता को प्रसन्न करने का बहुत अच्छा अवसर सिद्ध होगा। इस शुभ पर्व के दौरान आप किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत कर सकते हैं।

• नवरात्रि की पूजा करने का लाभ सिर्फ आपको ही नहीं, बल्कि आपके पूरे कुटुंब को प्राप्त होगा, और माता की साधना से आप असंभव कार्य को भी सिद्ध करने में सक्षम होंगे।

• माँदुर्गा ने जिस प्रकार अनेक असुरों का वध करके इस संसार को अज्ञानता से मुक्ति दिलाई थी, वैसे ही शारदीय नवरात्रि की साधना आपके जीवन से अंधकार को दूर करके, आपको सुख शांति और समृद्धि का आशीष प्रदान करेगी।

Shardiya Navratri 2024

Shardiya Navratri 2024:अगर कोई भक्त व्रत न कर पाएं तो…

हममें से बहुत से लोग इस असमंजस में रहते हैं कि अगर हम किसी कारण से व्रत रखने में असमर्थ है, तो क्या सिर्फ माता की पूजा करने से ही हमें माता का आशीर्वाद मिल पाएगा।

इसका उत्तर है जी हा ! माता अपने भक्तों द्वारा पूर्ण श्रद्धा से की गई हर कोशिश से प्रसन्न होती है, और विधिवत पूजा करने मात्र से ही आपको व्रत का सम्पूर्ण लाभ प्राप्त होता है। इसीलिए आपको यह पूजा अवश्य करनी चाहिए।

ऐसे ही व्रत, त्यौहार व अन्य धार्मिक जानकारियों के लिए जुड़े रहिए ‘धार्मिक सुविचार’ के साथ जय माता की !

और पढ़ें ↘️ 

चतुर लोग ये 7 बातें किसी को नहीं बताते हैं – एक शिक्षाप्रद और प्रेरणादायक कहानी

👇👇👇👇

dharmik suvichar

Leave a Comment