Rishi Panchami Date 2024: हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल भाद्रपद मास में शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को ऋषि पंचमी व्रत रखा जाता है। मान्यता है कि इस व्रत के प्रभाव से सप्त ऋषियों का आशीर्वाद मिलता है, और स्त्रियों के रजस्वला होने के दौरान अनजाने में हुई भूल के कारण उससे लगने वाले पापों व दोषों से छुटकारा मिलता है।
इस लेख में आप जानेंगे-
1. ऋषि पंचमी कब है?
2. ऋषि पंचमी के दिन के अन्य शुभ मुहूर्त
3. ऋषि पंचमी का महत्व
Rishi Panchami Date 2024: Sun, 8 Sept, 2024 ऋषि पंचमी कब है ?
• ऋषि पञ्चमी रविवार, 8 सितम्बर, 2024 को मनाई जाएगी।
• ऋषि पञ्चमी पूजा मुहूर्त 10:40 AM से 01:10 PM तक रहेगा।
• पूजा अवधि 02 घंटे 30 मिनट होगी।
• पञ्चमी तिथि 07 सितम्बर, शनिवार को शाम 05 बजकर 37 मिनट पर प्रारंभ होगी।
• पञ्चमी तिथि का समापन 08 सितम्बर, रविवार को शाम 07 बजकर 58 मिनट पर होगा।
Rishi Panchami Date 2024: ऋषि पंचमी के अन्य शुभ मुहूर्त
• ब्रह्म मुहूर्त: 04: 31 AM से 05:17 AM तक रहेगा।
• प्रातः सन्ध्या: 04:54 AM से 06:03 AM तक रहेगी।
• अभिजित मुहूर्त: 11:53 AM से 12:43 PM तक रहेगा।
• विजय मुहूर्त: 02:24 PM से 03:14 PM तक रहेगा।
• गोधूलि मुहूर्तः 06:34 PM से 06:57 PM तक रहेगा।
•सायाह्न सन्ध्या: 06:34 PM से 07:43 PM तक रहेगी।
• निशिता काल: 11:56 PM से 12:42 AM (09 सितम्बर) तक रहेगा।
• रवि योग: 03:31 PM से 06:03 AM (09 सितम्बर) तक रहेगा।
Rishi Panchami Date 2024:ऋषि पंचमी का महत्व
ऋषि पंचमी व्रत महिलाओं के लिए विशेष महत्त्व रखता है। मान्यता है कि मासिक धर्म के दौरान रसोई या पूजा स्थल पर प्रवेश करने व कोई अन्य वर्जित कार्य करने से रजस्वला दोष लग सकता है, जिसे इस व्रत के प्रभाव से समाप्त किया जा सकता है।
मान्यता है कि इस दिन गंगा में स्नान करने से सभी पापों का नाश होता है और सप्तऋषियों का आशीर्वाद मिलता है। हालांकि गंगा स्नान संभव न होने पर गंगाजल डालकर स्नान करने से भी वही फल प्राप्त किया जा सकता है।
तो भक्तो, ये थी ऋषि पंचमी के शुभ मुहूर्त से जुड़ी जानकारी। हमारी कामना है कि आपकी उपासना सफल हो, और आपको इस व्रत का संपूर्ण फल मिले।
ऐसे ही व्रत, त्यौहार व अन्य धार्मिक जानकारियों के लिए जुड़े रहिए ‘धार्मिक सुविचार‘ के साथ