Masik Shivratri 2024: साल 2024 के ‘आषाड़ मास की मासिक शिवरात्रि मुहूर्त व महत्व

✍️ लेखक एवं संस्थापक: नारायण प्रजापति (Narain Prajapati) • 🕉️ DharmikSuvichar.com
📖 पठनीय समय: ~7 मिनट

Masik Shivratri 2024:हिंदू धर्म में शिव और शक्ति के संगम के पर्व को शिवरात्रि के नाम से जाना जाता है। वहीं शिवरात्रि का अर्थ शिव की रात्रि से है। इसलिए मासिक शिवरात्रि की रात को शिव जी की पूजा का विशेष महत्व है। ये भी कहते हैं कि शिवजी कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी की मध्य रात्रि में अवतरित हुए थे। इसके कारण इसे मासिक शिवरात्रि के नाम से भी जाना जाता है। यह तिथि हर माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को आती है।

Masik Shivratri 2024

चलिए जानते हैं साल 2024 के ‘आषाड़ मास की मासिक शिवरात्रि’ Masik Shivratri 2024 का शुभ मुहूर्त-

आषाढ़ मासिक शिवरात्रि – 04 जुलाई, बृहस्पतिवार

पूजा का शुभ मुहूर्त – 11:42 PM से 12:23 AM

चतुर्दशी प्रारम्भ – 04 जुलाई, 05:54 AM

चतुर्दशी समाप्त – 05 जुलाई, 04:57 AM

Masik Shivratri 2024: मासिक शिवरात्रि का महत्व 

मान्यता है कि हर माह आने वाली मासिक शिवरात्रि के व्रत को अगर पूरे विधि विधान से सम्पन्न किया जाए तो मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है, साथ ही व्यक्ति के जीवन में सुख समृद्धि की भी वृद्धि होती है।

Masik Shivratri 2024

• कहते हैं भगवान शिव को नंदी से बड़ा ही लगाव है। इसलिए अगर इस दिन भगवान शिव की सवारी नंदी यानी बैल को हरा चारा खिलाते हैं जो जीवन में सुख समृद्धि की बढ़ोत्तरी होती है।

• मान्यता ये भी है कि भगवान शिव शनिदेव के गुरु हैं। तो अगर कोई व्यक्ति शनि दोष से पीड़ित हैं या शनि की ढैया या साढ़ेसाती के बुरे फल की प्राप्ति हो रही है। ऐसे में शिवरात्रि के पावन दिन भगवान शिव को काले तिल मिलाकर जल अर्पित करें। साथ ही ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का जाप करें। कहा जाता है कि ऐसा करने से शिवजी के साथ शनिदेव भी प्रसन्न होते हैं।

• वहीं संतान संबंधी परेशानी से मुक्ति के लिए शिवरात्रि के दिन आटे से 11 शिवलिंग बनाकर 11 बार इनका जलाभिषेक करें। इससे संतान संबंधी समस्याओं से निजात मिलता है। इसके अलावा व्यक्ति के मान-प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होती है।

Masik Shivratri 2024: मासिक शिवरात्रि पर क्या करें

• कहा जाता है कि मासिक शिवरात्रि के दिन अगर भगवान भोलेनाथ को गुलाब की पंखुड़ियां अर्पित करें तो वैवाहिक जीवन सुखमय होता है। साथ ही जिन लोगों के विवाह में अड़चन आ रही है उन्हें इस दिन ओम नमः शिवाय’ मंत्र का जाप करते हुए शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाना चाहिए। ऐसा करने से उन्हें अपनी समस्याओं से छुटकारा मिलता है।

• इसके अलावा जो लोग इस दिन उपवास रख रहे हैं वो लोग इस बात का विशेष ध्यान रखें कि वी देर तक ना सोएं और भूलकर भी शिवलिंग की पूर्ण परिक्रमा ना करें।

• इस विशेष दिन को अधिक मंगलकारी बनाने के लिए अब आप और अपने परिवार के नाम से पशुपति महादेव पर गंगाजल और दूध से अभिषेक करा सकते हैं, कहा जाता है कि चार धाम की यात्रा पशुपति महादेव के दर्शन के बिना अधूरी मानी जाती है, लाखों भक्तों ने पशुपति महादेव के चरणों में भेंट अर्पित कर महादेव का आशीर्वाद प्राप्त किया है, आप भी इस सेवा का लाभ लेकर महादेव का आशीर्वाद प्राप्त करें।

ऐसे ही व्रत, त्यौहार व अन्य धार्मिक जानकारियों के लिए जुड़े रहिए ‘धार्मिक सुविचार‘ के साथ

और पढ़ें ↘️ 

🕉️
🔱 देवाधिदेव महादेव शिव आराधना

Masik Shivratri 2024: साल 2024 के ‘आषाड़ मास की मासिक शिवरात्रि मुहूर्त व महत्व — विस्तृत आध्यात्मिक व्याख्या एवं जीवन दर्शन

संस्थापक: श्री नारायण प्रजापति • DharmikSuvichar.com
📖 1. महाकाल की असीम कृपा, भय मुक्ति एवं वैराग्यमय आत्म-साक्षात्कार:

भगवान शिव अनादि, अनंत और समस्त सृष्टि के मूल आधार हैं। वे जहां संहारक हैं, वहीं परम कल्याणकारी ‘शिव’ हैं। विषपान करके नीलकंठ कहलाने वाले महादेव हमें सिखाते हैं कि समाज और जीवन में आने वाली कटुताओं, ईर्ष्या और अपमान को अपने कंठ में धारण कर शांत रहें, उसे अपने आचरण का विकार न बनने दें।

महादेव की भक्ति मनुष्य को मृत्यु, रोग और भय के अंधकार से निकालकर अमरता की ओर ले जाती है। शिव का अर्थ है कल्याण। जो व्यक्ति निर्मल हृदय से ॐ नमः शिवाय का जप करता है, उसे संसार का कोई भी कष्ट विचलित नहीं कर सकता।

📜 प्रामाणिक सनातन शास्त्र श्लोक एवं भावार्थ
ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम् ।
उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्यgroupोर्मुक्षीय मामृतात् ॥
— ऋग्वेद सप्तम मण्डल (महामृत्युंजय महामंत्र)
सरल हिंदी भावार्थ: हम त्रिनेत्रधारी भगवान शिव की आराधना करते हैं जो सुगंधित हैं और समस्त जीवों का पोषण करते हैं। जिस प्रकार पका हुआ खरबूजा बेल के बंधन से मुक्त हो जाता है, वैसे ही वे हमें मृत्यु और सांसारिक बंधनों से मुक्त कर मोक्ष प्रदान करें।
🧘 2. दैनिक जीवन में मानसिक शांति एवं सकारात्मक बदलाव के 4 स्वर्णिम सूत्र:
  • महामृत्युंजय व पंचाक्षरी जप: प्रातःकाल 11 या 108 बार ॐ नमः शिवाय का शांत मन से उच्चारण करें। समस्त नकारात्मक ऊर्जा नष्ट होगी।
  • जल एवं बेलपत्र अर्पण: शिवलिंग पर शुद्ध जलधारा और बेलपत्र अर्पित करें। यह मन को शीतलता और अहंकार से मुक्ति देता है।
  • संयम और सरलता: महादेव की भांति जीवन में सरलता और आडंबरहीनता अपनाएं। सच्ची संपत्ति आत्म-संतोष है।
  • कठिनाइयों में धैर्य: संकट के समय विचलित न हों। विश्वास रखें कि महाकाल के संरक्षण में कोई भी बाधा स्थायी नहीं है।
🌿 3. आज का सात्विक संकल्प एवं दैनिक चिंतन (Daily Resolution):

“ॐ नमः शिवाय! आज मैं अपने समस्त भय और चिंताओं को महादेव के चरणों में समर्पित कर निर्भय रहूंगा।”

💡 सकारात्मक विचार ही सुखी एवं सफल जीवन की असली कुंजी हैं।
❓ अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (Frequently Asked Questions):
प्रश्न: भगवान शिव को आशुतोष क्यों कहा जाता है?

उत्तर: आशुतोष का अर्थ है जो अत्यंत शीघ्र प्रसन्न हो जाएं। महादेव केवल एक लोटा जल और सच्चे भाव से प्रसन्न हो जाते हैं।

प्रश्न: महामृत्युंजय मंत्र के नियमित जप से क्या लाभ होता है?

उत्तर: यह महामंत्र अकाल मृत्यु के भय को मिटाता है, रोगों का शमन करता है और मानसिक शांति व दीर्घायु प्रदान करता है।

लेखक एवं संपादक: नारायण प्रजापति (संस्थापक, DharmikSuvichar.com)
📲 यह पावन ज्ञान अपने परिवार और मित्रों के साथ साझा करें:
💬 WhatsApp पर शेयर करें
🕉️ दैनिक आध्यात्मिक साधन एवं पंचांग टूल्स

1 thought on “Masik Shivratri 2024: साल 2024 के ‘आषाड़ मास की मासिक शिवरात्रि मुहूर्त व महत्व”

Leave a Comment