World Environment Day 2024: वर्तमान में विकास के नाम पर लगातार पेड़ों की अंधाधुंध कटाई और बढ़ते प्रदूषण के कारण हमारे पर्यावरण पर इसका बहुत ही नकारात्मक असर हो रहा है। इसी नुकसान को रोकने के लिए हर साल 5 जून को ‘विश्व पर्यावरण दिवस’ मनाया जाता है। ये विशेष दिन 143 से अधिक देशों को एक मंच पर लाकर समुद्री प्रदूषण, जनसंख्या वृद्धि, ग्लोबल वॉर्मिंग जैसे कई पर्यावरणीय मुद्दों पर जागरूकता फैलाता है।
लेख के मुख्य बिंदु
• विश्व पर्यावरण दिवस कब है? क्या है थीम ?
• विश्व पर्यावरण दिवस का इतिहास
• पर्यावरण दिवस मनाने का उद्देश्य
• भारत में पर्यावरण संरक्षण पर कानून
• वर्तमान समय में भारत के पर्यावरण की स्थिति
विश्व पर्यावरण दिवस कब है? क्या है थीम ?
विश्व पर्यावरण दिवस हर साल 5 जून को मनाया जाता है। इस दिन के लिए हर साल एक नई थीम रखी जाती है। ऐसे में विश्व पर्यावरण दिवस’ 2024 की थीम ‘ land restoration, desertification and drought resilience यानि भूमि पुनर्स्थापन, मरुस्थलीकरण और सूखा लचीलापन पर केंद्रित है।
विश्व पर्यावरण दिवस World Environment Day 2024 का इतिहास
‘विश्व पर्यावरण दिवस’ की स्थापना 1972 में ह्यूमन एनवायरनमेंट पर आयोजित स्टॉकहोम सम्मेलन में की गई थी। ये आयोजन संयुक्त राष्ट्र द्वारा किया गया था. इस सम्मेलन में लगभग 119 देश शामिल हुए थे।
संयुक्त राष्ट्र संघ ने पर्यावरण का बिगड़ता संतुलन और बढ़ते प्रदूषण की स्थिति को देखते हुए हर साल ‘विश्व पर्यावरण दिवस’ मनाने
की घोषणा की। ये दिन मनाने के पीछे का उद्देश्य था प्रदूषण से जूझ रही दुनिया को स्वच्छ व स्वस्थ जीवनशैली देना, और पर्यावरण को हरा भरा बनाने के लिए लोगों में जागरूकता फैलाना। जिसके बाद हर साल 5 जून को नई और अलग थीम के साथ ‘विश्व पर्यावरण दिवस’ मनाया जाने लगा।
World Environment Day 2024: पर्यावरण दिवस मनाने का उद्देश्य
मनुष्य व पर्यावरण के बीच बहुत गहरा संबंध है। ये बिल्कुल सच है कि प्रकृति के बिना जीवन संभव नहीं। ऐसे में मनुष्य को प्रकृति के साथ तालमेल बिठाना बहुत आवश्यक है। लेकिन लगातार वातावरण दूषित हो रहा है, जिससे कई तरह की समस्याएं व बीमारियां बढ़ती जा रही हैं, और हमारे जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर रही हैं। इसके अलावा लगातार बढ़ता प्रदूषण कई प्रकार की प्राकृतिक आपदाओं की भी वजह बन रहा है।
विश्व भर में बढ़ती आधुनिकता के बीच दुनिया में प्रदूषण का स्तर भी हर दिन बहुत तेजी से बढ़ रहा है, जिससे पूरी प्रकृति खतरे में आती जा रही है। इसी विनाशकारी समस्या को रोकने के उद्देश्य से पर्यावरण दिवस मनाया जाता है, ताकि लोगों को पर्यावरण की सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जाए।
भारत में पर्यावरण संरक्षण World Environment Day 2024 पर कानून
भारत भी पर्यावरण संरक्षण को लेकर गंभीरता से पहल कर रहा है। इसी कारण पर्यावरण संरक्षण के लिए देश में एक कानून बनाया गया है। 19 नवंबर 1986 में इस कानून के तहत पर्यावरण संरक्षण अधिनियम लागू किया गया था।
इससे पहले जब पहली बार विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जा रहा था तो भारत में भी उसी वर्ष पर्यावरण दिवस मनाया। उस समय देश की प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी थीं, जिन्होंने पर्यावरण संरक्षण पर स्टॉकहोम में आयोजित कार्यक्रम में प्रकृति के प्रति अपनी चिंताओं को प्रकट करते हुए भारत में भी ये दिन मनाने का फैसला लिया।
World Environment Day 2024:वर्तमान समय में भारत के पर्यावरण की स्थिति
भारत की सत्तर प्रतिशत आबादी ग्रामीण क्षेत्रों में रहती है, लेकिन धीर धीर अब ज्यादातर लोग शहरों की तरफ पलायन कर रहे हैं। यही कारण है सभी क्षेत्रों में ज्यादा से ज्यादा विकास करने की वजह से पेड़ पौधे कटते जा रहे हैं, और हरियाली नष्ट होती जा रही है। पृथ्वी का तापमान लगातार बढ़ रहा है, जिस कारण पशु-पक्षियों की कई प्रजातियाँ लुप्त हो गयी हैं।
एक सर्वे के अनुसार भारत में 50 करोड़ से भी अधिक जानवर हैं, जिनमें से पांच करोड़ जानवर हर साल मर जाते हैं, और लगभग साढ़े छ: करोड़ नये जन्म लेते हैं। वन्य जीव प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, परंतु उनकी लगातार घटती संख्या पर्यावरण के लिए बहुत घातक है।
तो दोस्तों, ये थी विश्व पर्यावरण दिवस से जुड़ी विशेष जानकारी। आप भी इस पर्यावरण दिवस एक पौधा जरूर लगाएं, और पर्यावरण की सुरक्षा करने में अपना यथा संभव योगदान जरूर दें।
ऐसी ही खास दिवस और धार्मिक जानकारियों के लिए जुड़े रहें धार्मिक सुविचार के साथ
1 thought on “World Environment Day 2024: “विश्व पर्यावरण दिवस कब मनाया जाता है” जाने पर्यावरण दिवस की महत्वपूर्ण जानकारी”