Nag Panchami 2025: Significance, Puja Vidhi & Auspicious Timings | नाग पंचमी 2025 का महत्त्व और शुभ मुहूर्त

धार्मिक सुविचार के इस धार्मिक मंच पर आपका स्वागत है। श्रावण मास के शुक्ल पक्ष में पड़ने वाली पंचमी को नाग पंचमी के रूप में मनाया जाता है। ये त्योहार हिंदू धर्म के लोगों के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है। इस दिन भगवान शिव के गण नाग देवता की पूजा करने का विधान है। नाग पंचमी के अवसर पर शेषनाग (अनंत), वासुकी, तक्षक, पद्म, पिंगल, कार्कीटक, कम्बल और अश्वतर जैसे अष्टनाग देवताओं की पूजा विशेष महत्वपूर्ण बताई गई है। आज इस लेख में हम जानेंगे की साल 2025 में नाग पंचमी कब है? और क्या है इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त ?

Nag Panchami 2025: नाग पंचमी के शुभ मुहूर्त

तिथि: 29 जुलाई 2025, मंगलवार (श्रावण, शुक्ल पक्ष, पंचमी)

पंचमी तिथि प्रारम्भः 28 जुलाई 2025, सोमवार को 11:24 PM

पंचमी तिथि समापनः 30 जुलाई 2025, बुधवार को 12:46 AM

नाग पंचमी पूजा मुहूर्त: 05:24 AM से 08:04 AM तक

कुल अवधि: 02 घण्टे 40 मिनट

गुजरात में नाग पंचमी: 13 अगस्त 2025, बुधवार को मनाई जाएगी

Nag Panchami 2025: नाग पंचमी के शुभ मुहूर्त

ब्रह्म मुहूर्त: 03:59 AM से 04:41 AM

प्रातः सन्ध्याः 04:20 AM से 05:24 AM

अभिजित मुहूर्त: 11:38 AM से 12:31 PM

विजय मुहूर्त: 02:18 PM से 03:11 PM

गोधूलि मुहूर्त: 06:45 PM से 07:06 PM

सायाहू सन्ध्याः 06:45 PM से 07:49 PM

अमृत काल: 11:42 AM से 01:25 PM

निशिता मुहूर्त: 11:43 PM से 12:26 AM, 30 जुलाई तक

रवि योग: 07:27 PM से 05:24 AM, 30 जुलाई तक

Nag Panchami 2025: नाग पंचमी पर्व का महत्व

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार नाग पंचमी के दिन भगवान शिव और नाग देवता की पूजा करने से महापाप भी नष्ट हो जाते हैं, साथ ही नाग देवता की पूजा करने वाले जातक की कुंडली में राहु, केतु और कालसर्प दोष शांत हो जाते हैं। भगवान शिव के प्रिय नाग देवता की उपासना से आने वाली विपत्तियों से मुक्ति मिलती है, साथ ही घर में धन-समृद्धि का भी वास होता है।

Nag Panchami 2025

तो यह थी नाग पंचमी के शुभ मुहूर्त, व महत्व से जुड़ी पूरी जानकारी, हमारी कामना है कि आपका ये व्रत व पूजा अर्चना सफल हो, और भगवान शिव व नाग देवता की कृपा आप पर सदैव बनी रहे।

ऐसे ही व्रत, त्यौहार व अन्य धार्मिक जानकारियों के लिए जुड़े रहिए ‘धार्मिक सुविचार’ के साथ

और पढ़ें ↘️ 

Kundali Gun Milan For Marriage: विवाह के बंधन में बंधने से पूर्व क्यों मिलाये जाते हैं 36 गुण ?

Nag Panchami 2025

 

Leave a Comment